22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति का विशाल प्रदर्शन सफल हुआ

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन जिला शाखा जहानाबाद के संयोजक कामरेड सुरेंद्र मिस्त्री के नेतृत्व में रैली निकाली गई ऊटा स्टेशन, फिदा हुसैन मोड, अरवल मोड , अंबेडकर चौक होते हुए जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन सभा में तब्दील हुआ सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति जिला संयोजक सुरेंद्र मिस्त्री बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू जिला सचिव ने कहे की मोदी सरकार मजदूरों के कल्यान अर्थ बने 44 श्रम कानून को चार श्रम कोड मैं समेट मजदूरों को जीवन संकट में डाल दिया है सरकार मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है 2005 मैं निर्माण मजदूरों कल्याणकारी बोर्ड बनी जिसके तहत 2018 से देश के कुछ राज्य में लाभ मिलना शुरू हुआ पहले निर्माण मजदूरों को साइकिल मकान एवं औजार के लिए 15 रुपया हजार दिया जाता था लेकिन अब उसे 39 हजार रुपया कर दिया गया लेकिन 9 वर्षों के बाद किसी मजदूर को अनुदान राशि नहीं मिला सभी निबंधित मजदूरों को 2018के अप्रैल माह मैं नीतीश कुमार बोले थे कि 25 सौ रुपया सभी मजदूरों को पोशाक की राशि दिया जाएगा लेकिन 6 वर्ष बाद भी पोशाक की राशि नहीं दिया गया हमारी प्रमुख मांगो सभी निबंधित मजदूरों को 2500 सौ रूपया पोशाक की राशि शीघ्र भुगतान किया जाए ,सभी निबंधित मजदूरों को 39हजार रुपए गृह निर्माण एवं साइकिल व औजार की राशि अभिलंब भुगतान किया जाए ,वृद्ध पेंशन राशि प्रतिमाह10हजार रुपए किया जाय, विवाह सहायता राशि 1 लाख रुपया दिया जाए केंद्रीय ट्रेड यूनियन के माध्यम से सत्यापन कर निबंधित किया जाए जहानाबाद जिले में सी, एस, सी, का प्रबंध किया जाए निबंधित निर्माण मजदूरों को दाह संस्कार सहायता राशि 10हजार किया जाए सामान्य मृत्यु हितलाभ को चार लाख रुपए तथा दुर्घटना मृत्यु मैं उनके परिवारों को 10लाख रूपया मुआवजा दिया जाए,नोट 16फरवरी 2024को देशव्यापी किसान मजदूर आम हड़ताल,सभा को अनेक नेताओं ने संबोधित किया केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन, संघर्ष समिति जिला संयोजक सुरेन्द्र मिस्त्री, सीपीआई एम,एल जिला सचिव रामनिवास शर्मा, सीपीआई पूर्व जिला सचिव अंबिका प्रसाद,बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू )जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, मांगू देवी, भगवान शरण प्रसाद , मृत्युंजय कुमार, रामाशीष प्रसाद , राजबल्लम दास,एक्टू जिला सचिव उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, , इंद्रेश पासवान ,एटक जिला सचिव अनिल कुमार , इंटक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ,, यू , टी ,यू ,सी ,जिला अध्यक्ष आनंद कुमार टी ,यू ,सी , किसान नेता शत्रुघन यादव, ओम प्रकाश सिंह,पप्पू केवट

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें