जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
*छात्र राष्ट्र के कणधार हैं – पूर्व प्राचार्य भी0 टी0 स्कूल* *विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल एवं व्यंजन मेला रहा आकर्षण का केंद्र*
कोर्ट एरिया स्थित मानस इंटरनेशनल स्कूल एवं मानस इंटरनेशनल रेसिडेंसियल स्कूल निकट कोर्ट स्टेशन के परिसर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह व्यंजन मेला का आयोजन किया गया ।जिसका विधिवत उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने किया ।अपने उद्घाटन भाषण में डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि हमारे देश के कई विद्वानों साहित्यकारों एवं वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुनिया में परचम लहराया है ।देश के विद्यार्थी को उनके आदर्शों का अनुसरण करें एवं अपने सपने को साकार करें उन्होंने कहा कि भारत के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है इस देश की अपनी ताकत है जिसे दुनिया भी स्वीकार करती है। जैसे शून्य का अविष्कारक देश भी भारत रहा है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अंबिका शर्मा पूर्व प्राचार्य भी0 टी0 स्कूल जहानाबाद ने कहा कि छात्र राष्ट्र के कणधार हैं ।आवश्यकता है उन्हें उचित मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की उन्होंने कहा कि छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है ।उनके उज्जवल भविष्य एवं सही मार्गदर्शन के लिए शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों को संवेदनशील होना पड़ेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री बैजनाथ शर्मा विज्ञान शिक्षक सह पूर्व जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ जहानाबाद ने कहा कि पहले इस देश में उड़न खटोला था जिसे आज हवाई जहाज के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने बच्चों को प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल के छात्रों की महती भूमिका विज्ञान के क्षेत्र में रहेगा | यहां बच्चों में अथाह प्रतिभा है । जिले में यह स्कूल दूसरे स्कूलों से भिन्न है यह स्कूल अनुशासन एवं पढ़ाई के लिए ही जाना जाता है यही कारण है कि जिले का अभिभावक अपने बच्चों को नामांकन करना चाहते हैं।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि देश को विज्ञान के क्षेत्र में अगर विश्व गुरु बना है तो जिले स्तर पर इस तरह के प्रदर्शनी के लिए छात्रों को बढ़ावा देने की जरूरत है । इस तरह के प्रदर्शनी आयोजित होने से छात्र उत्साहित होते हैं और उनके अंदर नई खोज की जिज्ञासा बढ़ती है स्कूल के छात्रों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से लाइट टावर, ध्वनि से लाइट, सोलर कार, सोलर कुकर ,टेलीस्कोप, पानी से मोबाइल चार्ज, स्मार्ट सिटी आदि सहित कई आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मनीष कुमार एवं संजीव कुमार ने कहा कि व्यंजन मेला से बच्चों के स्वास्थ्य में बढ़ावा मिलेगी व बाजार पर आश्रित नहीं रहेंगे। इस अवसर पर राजीव कुमार, अश्विनी शर्मा, अरविंद कुमार, श्याम नंदन शर्मा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।