जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम, साथ आरक्षी सज्जन कुमार, द्वारा खगड़िया स्टेशन पर गस्त व् निगरानी के दौरान प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति असहाय/लाचार अवस्था में ठण्ड में ठुठुरते हुए एवं यात्रियों से भीख मांगते हुए देख, उन्हें रेस्क्यू किया गया। व्यक्ति से पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम व् पता- सुरेश सिंह, उम्र- लगभग 65 वर्ष, पिता- स्व० श्रीराम प्रसाद सिंह, घर- सिरसा, लालगंज बाज़ार, थाना- भगवानपुर, जिला- वैशाली बताया । उनके परिवार के बारे में पूंछने पर कुछ भी नहीं बता रहा है। तत्पश्चात उक्त असहाय व्यक्ति को पोस्ट लाया गया | तथा नजदीकी मां गायत्री सेवा धाम , सबलपुर, मारर, खगड़िया से संपर्क कर बुलाया गया। बाद उक्त व्यक्ति को उनके परिजन के बारे में पता चलने तक देख-रेख हेतु सेवा धाम में सेवार्थ रखने हेतु सही सलामत सुपूर्द कर दिया गया है तथा संबंधित थाना को भी सूचित किया गया है ।