21.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने दो नवालिक बच्चे को संदिग्ध अवस्था में रैक प्वाईंट पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से आर-पार कर आते जाते हुए देख चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ  निरीक्षक अरविंद कुमार राम साथ आ० बिक्रम कुमार आजाद द्वारा खगड़िया स्टेशन पर गस्त एवं निगरानी के कम में समय करीब 18.30 बजे दो नवालिक बच्चे को संदिग्ध अवस्था में रैक प्वाईंट पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से आर-पार कर आते जाते हुए देखा गया। जिसके बाद उक्त बच्चों के पास जाकर उससे पूछताछ किया गया तो बच्चे ने अपना नाम पता (1) शिवम कुमार उम्र-10वर्ष पिता- रौशन साह एवं (ii) रॉकी उम्र 12 वर्ष पिता नन्दन सहनी दोनों का घर-सन्हौली दुर्गास्थान, थाना-चित्रगुप्तनगर जिला-खगड़िया बताया। खगड़िया स्टेशन आने एवं मालगाड़ी के नीचे से आर-पार करने के बाबत पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। छानबीन के कम में बच्चों के अभिभावक से संपर्क किया गया तो उनलोगों के द्वारा बताया गया कि दोनों ही बच्चे नशे के आदि हो गए हैं एवं अपने नशे की लत की पूर्ति हेतु इधर-उधर मटकते रहते हैं। मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि बच्चों को पढ़ा सकें। तत्पश्चात बरामद दोनों बच्चों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षित रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया एवं इसकी सूचना 1098 पर कॉल करके चाईल्ड हेल्प लाइन को दिया गया। तत्पश्चात उक्त बरामद दोनों बच्चे के उज्जवल भविष्य एवं अग्रिम निष्पादन हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें