21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

कटिहार से अयोध्या धाम आस्था स्पेशल ट्रेन आज से परिचालन शुरू

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया कटिहार अयोध्या धाम आस्था स्पेशल ट्रेन आज दिनांक 01/02/24 को समय करीब 20:40 बजे खगरिया प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची , जहां खगड़िया से अयोध्या धाम जाने वाले कुल 173 श्रद्धालु शांतिपूर्वक ट्रेन में सवार हुए । तत्पश्चात ट्रेन शांतिपूर्वक समय 21:05 बजे खगड़िया से प्रस्थान कर गई । इस दौरान मौके पर वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं स्टाफ, आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ अधिकारी एवं स्टाफ जीआरपी खगड़िया के अधिकारी एवं स्टाफ, परिचालन विभाग एवं रेल विभाग के अन्य अधिकारी एवं स्टाफ मौके पर मौजूद रहे ।

ट्रेन में आरपीएफ का एस्कॉर्ट 01 आईंपीएफ 01उप निरीक्षक तथा 5 जवान आर्म्स एमुनेशन के साथ कटिहार से छपरा तक के लिए मौजूद है, जबकि जीआरपी कटिहार के अवर निरीक्षक आर के हंसदा साथ 4 स्टाफ आर्म्स एमुनेशन के साथ कटिहार से समस्तीपुर के लिए एस्कॉर्ट में मौजूद है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें