26.5 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने दो नवालिक लड़का को संदिंध हालत में देख कर उसे चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी  खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान  दो नाबालिक लड़का को खगड़िया स्टेशन  पर संदिग्ध अवस्था में अकेले इधर-उधर घूमते हुए देखा गया। वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि पूछ-ताछ किया गया तो लड़का ने अपना नाम व् पता- (1) मोहम्मद कैफ़ी उम्र करीब 13 वर्ष, पिता- मोहम्मद तौकीर, माता- नसीमा खातून, (2) शिवम् कुमार, उम्र- 08 वर्ष, पिता- राजू तांती, माता- ममता देवी, दोनों का घर- जलकौरा, वार्ड नंबर- मालुम नहीं, थाना- गणगौर, जिला- खगड़िया वहीं खगड़िया बताया।स्टेशन पर अकेले आने बावत पूछ-ताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए, परन्तु दोनों ने बताया कि बिना अपने माता-पिता को बताये चुपके से भागकर खगड़िया स्टेशन आ गया है । तत्पश्चात उक्त दोनों बच्चा को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया । समय करीब 13:00 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया के सदस्य आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पहुंचे जिन्हें उक्त दोनों बच्चा के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने के लिए सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें