36.8 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई करते हुए खगड़िया स्टेशन पर कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ उप निरीक्षक निक्की कुमारी, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार, एवं अपराध आसूचना शाखा गड़हरा की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए खगड़िया स्टेशन पर कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें दो व्यक्ति को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, एक किन्नर को ट्रेन में यात्रियों से बदतमीजी कर पैसा मांगने के जुर्म में, तीन व्यक्तियों को खगड़िया रेक पॉइंट पर सरपट बाइक दौड़ने के जुर्म में एवं दो व्यक्तियों को अनधिकृत रूप से चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें