जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला प्रशासन खगड़िया के खेल प्रशिक्षक व तकनीकी प्रभारी जे के जवाहर ने बताया कि दिनांक आठ नवंबर से दस नवंबर तक राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खगड़िया के सात बैडमिंटन खिलाड़ी क्रमशः U19 कुमार सु प्रशांत देव, निहाल,U17 चिराग सिंह,सोनू ,U14 आनन्द कुमार, आर्यन गर्ग एवं अंशु राज आज दिनांक 7 नवंबर 2023 को भागलपुर को रवाना हो गए। खिलाड़ियों को जिलेवासियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई है। शुभकामना संदेश देने वालों में बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ एच। प्रसाद, पूर्व सचिव डॉ जैनेन्द्र कुमार,ट्रेनर राकेश कुमार,शा.शिक्षक शशिकांत कुमार, पंचानंद यादव, पुष्पा कुमारी,राजकुमार, नशा मुक्त भारत के प्रेम कुमार यशवंत,अभय कुमार, अंबुज पोद्दार, संजय कुमार, शतरंज खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राज, अंकित कुमार एवं आयुषी प्रिया के अलावे सैकड़ों खेल प्रेमी व गणमान्य लोग शामिल हैं।


