JNA/संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय डुमरा हवाई अड्डा मैदान में किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।डुमरा मैदान में आयोजित होने वाले परेड का अंतिम रिहर्सल/पूर्वाभ्यास का जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने परेड की सलामी भी ली।मौके पर जिला प्रशासन के सभी अधिकारी यथा:–उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता,एडीसी के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा निरीक्षण के दौरान विभिन्न अधिकारियों एवं परेड में सम्मिलित होने वाले टुकड़ियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। 15 अगस्त को होने वाले परेड में जिला सशस्त्र पुलिस, जिला गृह रक्षा वाहनी , सैप,बी –सैप, सशस्त्र सीमा बल, महिला बल, भारत स्काउट एंड गाइड, की टुकड़ियां इत्यादि भाग लेंगी। डुमरा परेड मैदान में पूर्वाह्न 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा।
नई खबरें


