24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

गंगापुर में बाबा चुहरमल की मनाई गई जयंती ,डॉ अरविंद चौधरी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के हूलासगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम गंगापुर में बाबा चुहरमल साहब की भव्य जयंती समारोह का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी* ने की जबकि संयोजन सह संचालन अभिनंदन पासवान जी ने किया , इस मौके पर *बाबा चुहरमल जी के विधिवत पूजा अर्चना* के बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन भी एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने सामूहिक रूप से किया जिसमें जिला सचिव रामजीवन पासवान ,उपाध्यक्ष राम सियासन दास ,गजेंद्र प्रसाद ,राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला महासचिव विनोद यादव, मुखिया पप्पू सिंह की गरिमामय उपस्थित थी।उपस्थित अतिथियों को आयोजन समिति द्वारा फूल -माला से शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर लोगों ने अपना अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त कर बाबा चुहरमल जी के बारे में विस्तृत चर्चा परिचर्चा करते हुए एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविन्द चौधरी जी ने कहा कि‌ बाबा चुहरमल एक अवतारी महामानव थे। जिन्होंने बहुजन समाज के लिए सामंतियों और मनुवादियों से लड़ाई लड़कर बहुजन समाज को आगे बढ़ने का काम किया किया था। साथ ही उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया कि एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को भरपूर पढ़ाएं। क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसी कुंजी है ,जिससे विकास के सारे दरवाजे खुलते हैं। वही मुख्य अतिथि परमहंसराय राय जी ने कहा कि ऐसे ऐसे बहुजन समाज के महापुरुषों की भव्य पूजा अर्चना होनी चाहिए, लेकिन बाबा साहेब के तीन मूल मंत्र- शिक्षित बनो ,संगठित हो और संघर्ष करो को भी आत्मसात करना चाहिए तभी समाज का कल्याण संभव है। वहीं विनोद यादव, गजेंद्र प्रसाद , राम सिंहासन दास ,पप्पू सिंह एवं जिला सचिव रामजीवन पासवान ने कहा कि बाबा चुहरमल की जन्म 1313 ई. में हुआ था जब चरम सीमा पर छुआ-छूत, भेद-भाव समाज में व्याप्त था, जिसमें दलितों की जिंदगी भेड़ बकरी के समान था, उस समय वीर शिरोमणि बाबा चुहरमल ने बहुजन समाज के लिए लड़ाई लड़ी और समाज को एक नई दिशा देने के काम किया था। लेकिन आज समाज के लोग पढ़ लिख कर आगे बढ़ गए हैं। ऊंचे से ऊंचे दर्जे के नेतृत्व कर रहे हैं। लेकिन केवल अपने परिवार ,पद, और कुर्सी के लिए समाज को भूलकर सामंतियों और मनुवादियों के साथ गठजोड़ कर समाज के हक और अधिकार को समाप्त कराने में लगे हुए हैं, जिससे आज संविधान भी खतरे में है। जरूरत है ऐसे ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को एकजुट कर अपने हक और अधिकार एवं संविधान की रक्षा करने की और सता पर काबिज होकर जो आजादी के 78 वर्ष बाद भी समाज के एक बहुत बड़ा हिस्सा मुख्य धारा से दूर है। उसे मुख्य धारा मे लाने का,तभी वंचितों का समूचित विकास होगा एवं बाबा चुहरमल जी की सच्ची पूजा एवं सपना पूरा होगा।।कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय जी, महासचिव विनोद यादव, एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, जिला सचिव रामजीवन पासवान, उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद, राम सियासन दास ,संयोजक अभिनंदन पासवान, अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, चंद्रिका पासवान, अरविंद पासवान, बिंदी पासवान,साथ ही दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों हजार लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वादिष्ठ भोजन का भी आनंद उठाया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें