जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद समाजसेवी बजरंगी दास के द्वारा डॉ भीमराव जयंती उपलक्ष में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । जो उंटा मोड़ से काको मोड- होते हुए अंबेडकर चौक तक यात्रा किया गया I बजरंगी दास ने कहा की डॉ भीमराव अंबेडकर एक महान विचारक ,समाज सुधारक, भारतीय संविधान के निर्माता थे । उन्होंने सामाजिक समानता शिक्षा और मानवता अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया । इस यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता मर्छु दास, संतोष , बृजनंदन मांझी , दास बीरबल दास , पासवान कुणाल , प्रमोद मांझी शत्रुघ्न दास मौजूद रहे।


