32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

गुरु मां करिश्मा शेट्टी संग शिव संघ का आयोजन

JNA/रितेश वर्मा कि रिपोर्ट मुंबई गुरु मां करिश्मा शेट्टी के पावन मार्गदर्शन में साप्ताहिक शिव संघ का भव्य आयोजन इस सप्ताह उद्योगपति राज सूरी के कार्यालय प्रांगण में हुआ। उनके साथ सेलिब्रिटी डॉ. दीपक और लोकप्रिय हस्ती स्वीटी वालिया ने भी शिरकत की। शिव संघ, जो पूरी तरह गुरु मां करिश्मा शेट्टी की आध्यात्मिक दृष्टि पर आधारित है, रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से भक्ति और शांति का संदेश फैलाता है। आयोजन की शुरुआत ॐ नमः शिवाय के सामूहिक जाप से हुई। गुरु मां ने स्वयं शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।राज सूरी ने कहा, “गुरु मां के आशीर्वाद से यहाँ की ऊर्जा और भक्ति का अनुभव अद्वितीय है। सिमरन भारद्वाज ने आयोजन की आध्यात्मिकता की सराहना की, जबकि डॉ. दीपक और स्वीटी वालिया ने गुरु मां की शिक्षाओं को प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम का समापन गुरु मां की अगुवाई में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।इस कार्यक्रम से उपस्थित जनसमूह में एकता और शांति का संदेश फैलाया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें