*नेपाल और उत्तर प्रदेश के टीम के बीच होगा मुकाबला कल *
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: रेलवे मैदान मानसी में खुटिया पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव के सोलहवीं पुण्यतिथि पर फूटबाॅल टूर्नामेंट का आरंभ मैच बंगाल और झारखंड के बीच खेला गया। मैच आरंभ होने के पूर्व मैच में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी विष्णु चैतन्य, युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, भाजपा नेता ई.धर्मेंद्र कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर पी के झा और जीआरपी मानसी के थानाध्यक्ष, समाजसेवी विक्रम सुधांशु उर्फ गुड्डू यादव ने दोनों टीमें के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत उद्घाटन किया। वहीं मैच के मुख्य निर्णायक के भूमिका में राहुल कुमार और सहायक निर्णायक के भूमिका में कैलाश पंडित, सिदेश कुमार सिद्धार्थ एवं चतुर्थ निर्णायक की भूमिका रौशन कुमार गुप्ता अदा कर रहे थे।
मैच आरंभ होते हीं दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे पर आक्रमक रुख अख्तियार कर गोल दागने के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी कड़ी में मैच आरंभ होने के दस मिनट के बाद हीं बंगाल के खिलाड़ी ने एक गोल करने में सफलता हासिल किया। इसके बाद पुनः दोनों टीम के खिलाड़ी गोल दागने के लिए काफी जद्दोजहद किया गया लेकिन मध्यांतर तक किसी भी टीम के खिलाड़ी ने दोबारा गोल करने में सफलता हासिल नहीं कर सका। मध्यांतर के बाद भी दोनों हीं टीम के खिलाड़ी गोल करने के लिए काफी प्रयास कर रहे थे। मैच समाप्ति के चंद मिनट पहले बंगाल की टीम के खिलाड़ी ने पुनः एक गोल दागकर अपने टीम को दो गोल से बढ़त दिलाया।
झारखंड के खिलाड़ी ने एक भी गोल करने में सफलता नहीं हासिल किया, और बंगाल की टीम दो गोल से विजयी घोषित हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, जाप के जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, जाप नेता आशुतोष यादव, किशोर दास और समाजसेवी अमरेश कुमार ने कहा कि पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव बेहतरीन फूटबाॅल खिलाड़ी थे।
वह अपने जीवनपर्यंत फूटबाॅल और खिलाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए अतुलनीय योगदान निभाने का काम किये। वे खिलाड़ी को अपने परिवार के सदस्य की तरह प्यार किया करते थे। इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच रामप्रवेश यादव संतोष कुमार चंद्रवंसी मानसी प्रखंड उप प्रमुख सह संसद प्रतिनिधि हीरा लाल यादव, निलेश कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि ओम यादव, इंकू सिंह, नीरज कुमार यादव, शंकर कुमार सिंह, आनंद गुप्ता, धर्मेंद्र पौद्दार, त्राणेश नंदन, नितिन कुमार, उद्घोषक रुपेश रंजन, पूर्व फूटबाॅलर सुभाष कुमार सुमन, पूर्व मुखिया टुनटुन सिंह सहित सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे। आज का मैच नेपाल और उत्तर प्रदेश के बीच दिन के दो बजे से खेला जाएगा।


