जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अपर सचिव शिक्षा विभाग के आदेश के आलोक में मध्य विद्यालय लखाबर के वर्ग छः से आठ के छात्र – छात्राओं, शिक्षकों एवं रसोईया का संविलियन पीएम श्री चिन्हित उच्च माध्यमिक विद्यालय लखाबर में किया गया. मध्य विद्यालय लखाबर के प्रधानाध्यापक रामप्रवेश प्रसाद ने वर्ग छः से आठ तक के तीन सौ अड़सठ छात्र – छात्राओं, पांच शिक्षकों एवं तीन रसोईया से सम्बंधित सभी प्रकार के अभिलेख पीएम श्री चिन्हित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रदेव कुमार को सौपा. मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक रामप्रवेश प्रसाद ने कहा कि इस संविलियन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं संसाधन उपलब्ध कराना है. उच्च विद्यालय में अध्ययन से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा विभिन्न सह- पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा . कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षिका रजनीगंधा ने विद्यार्थियों को नए वातावरण में मन लगाकर पढ़ाई करने एवं अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी. इस अवसर पर शिक्षक रंजीत कुमार भारती, ओमप्रकाश सिंह, अभय चौबे, अमरनाथ यादव सहित रसोईया उर्मिला देवी, ममता देवी, पिंटू कुमार उपस्थित थें।


