27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जय किशन पंडित के विरुद्ध परिवार का भरण पोषण नहीं करने से संबंधित मामला

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद घरेलू हिंसा की शिकार सुनिता देवी के द्वारा दिनांक २३ दिसंबर को अपने पति जयकिशुन पण्डित के विरुद्ध परिवार का भरण-पोषण नहीं करने से सम्बंधित मामला समाहरणालय स्थित वनस्टौप सेन्टर में दर्ज किया गया।सुनिता ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। काफी दिनों से पति-पत्नी दिल्ली रहकर छोटा मोटा काम करअपना भरण- पोषण कर रहे थे, किन्तु दो साल पहले परिवार को छोड़कर सुनिता का पति पटना चला आया, सुनिता ने बताया कि उसकी चार बेटियां है, जिसमें एक छोटा 08 साल का बेटा है, जिसके आंख से दिखाई नहीं देता, सभी बच्चों की परवरिश में आयी परेशानी के कारण सुनिता पति के घर जहानाबाद आयी, उसको जब यह पता चला कि वो पटना में रहकर ऑटो चलाने का काम करता है। वो तुरंत वनस्टौप सेन्टर, जहानाबाद में आकर इसकी आवेदन दी तदोपरांत कार्यालय द्वारा उसके पति को कार्यालय में बुलाया गया, उसके काउन्सलिंग के बाद दिनांक 27 जनवरी, 2024 को उभय पक्षों के बीच संयुक्त बैठक में काउन्सलिंग हुआ, उभय पक्षों ने आपस में निर्णय लिया कि सुनिता एवं उसका पति अब दिल्ली में चला जाएगा, और वही पहले की तरह वहीं औटो चलाने का काम करेंगे अपने परिवार के बीच रहकर खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें