जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद समस्त विद्यालय परिवारों ने इनका भव्य स्वागत किया। उक्त मौके पर माननीय विधायक जी ने समस्त विद्यालय परिवार को शिक्षा संबंधी अपनी अनुभव को शेयर करते हुए विद्यालय का भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि सभी छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और इनके भविष्य को संवारने का अहम दायित्व आप लोगों का है , जिसे आप लोग भली भांति निर्वहन कर रहे हैं। विद्यालय का संचालन ,साफ सफाई एवं व्यवस्थापन बहुत ही व्यवस्थित एवं गुणवत्ता पूर्ण हो रही है, इसके लिए संबंधित प्रधानाध्यापक के साथ-साथ समस्त विद्यालय को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि शिक्षक ही देश के निर्माता होते हैं। स्वागत करने वालों में- प्रधानाध्यापक डॉक्टर अरविंद चौधरी, सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह, शीला कुमारी, सुनीता कुमारी, राकेश रंजन कुमार, सरिता कुमारी, विभा वर्मा, ऋषिकांत कुमार ,श्याम कुमार, प्रीति पांडेय, शक्ति कुमार, गंगा पासवान, कंजीत मांझी समेत समस्त विद्यालय परिवार।


