27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जहानाबाद ने मनाया 39वां जिला सृजन दिवस: प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक छाया उत्सव का उल्लास

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला ने अपने 39वें स्थापना दिवस को अत्यंत भव्यता और गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ, इसके उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, द्वारा समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया गया। यह पहल ‘हरित और समावेशी मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अब्दुलबारी नगर भवन में किया गया, जिसकी शुरुआत गुब्बारे उड़ाकर की गई, जो जिले को नवीन विकास की दिशा में आगे ले जाने का प्रतीक था। इसके बाद दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग अंतर्गत चिन्हित लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। इसके पश्चात माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक घोसी विधानसभा क्षेत्र श्री रामबली सिंह यादव,माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद श्री अनिल कुमार, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति श्री सागर कुमार उर्फ श्री दिलीप कुशवाहा, उपाध्यक्ष जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति श्री अजय कुमार देव, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूपा देवी, जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति,पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार, अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह, निदेशक राष्ट्रीय स्वरोजगार कार्यक्रम श्री सुदर्शन कुमार, नजारत उप समाहर्ता श्री रोहित कुमार मिश्रा, इस अवसर पर आयोजित रेल प्रतियोगिता के विजेताओं में न्यूटन Vlog (प्रथम पुरस्कार ₹5000), अफजल इस्लाम (द्वितीय पुरस्कार ₹3000) एवं राजू खान (तृतीय पुरस्कार ₹1000) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया, जिसमें जिले की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास गाथा को दर्शाया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु बूथ लेवल ऑफिसर ओमप्रकाश मतदान केंद्र संख्या 95 ( उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुमरडीह), रोहित कुमार मतदान केंद्र 295 मध्य विद्यालय डीहुरी एवं अवनीश कुमार मतदान केंद्र 21 मध्य विद्यालय हाटी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) श्रीमती पूनम कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिंह, अंचल अधिकारी घोषी श्री सुधीर तिवारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलासगंज श्रीमती स्वामी कुमारी, आईटी मैनेजर कृष्ण कुमार साहनी, श्री उदय कुमार, जिला नजीर श्री बिट्टू कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर खेल कार्यालय,श्रीमती श्वेता कुमारी सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जिला जनसंपर्क कार्यालय ,भोला कुमार, गृह रक्षक ,श्री नीरज कुमार सिंह, उच्च वर्गीय लिपिक ,जिला राजस्व शाखा, श्री सैयद मजहर ,कार्यपालक सहायक ,जिला राजस्व शाखा शामिल हैं। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों एवं स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। निदेशक राष्ट्रीय स्वरोजगार कार्यक्रम श्री सुदर्शन कुमार द्वारा प्रस्तुत मधुर गायन ने सभी को भावविभोर कर दिया। जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा, “एक समावेशी, स्वच्छ, शिक्षित और सशक्त जहानाबाद हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने बताया कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर नवाचार हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार ने जिले की शांति, कानून व्यवस्था और नारी सुरक्षा हेतु पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई तथा सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें