*जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक की गई*
JNA/ संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन विहित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तरीय टीम के द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। दोषपूर्ण क्रियान्वयन की स्थिति में संबंधित पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि उर्वरक प्रतिष्ठानों पर लगातार छापामारी करें ।दोषी पाए गए प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध जांचोंप्रांत नियमानुसार कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें ।वही पीएचईडी विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले के कुछ हिस्सों में उत्पन्न जल संकट की स्थिति से निपटने के दिशा में प्रभावी कार्य करना सुनिश्चित किया जाए ।बैठक में निर्देश दिया गया कि विभिन्न सेवाओं की उपलब्धता तय समय सीमा के अंदर हो।वही आगामी निर्वाचन —2025 को देखते हुए विभिन्न विभागों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।कहा कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। बैठक में उद्योग विभाग, पशुपालन, विद्युत ,ग्रामीण विकास, मत्स्य ,सहकारिता, आपूर्ति तथा अन्य विभागों की समीक्षा की गई ।बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे।


