31.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जिला की सेकेण्ड टॉपर साक्षी को किया सम्मानित

JNA/हरिशेखर यादव
पत्रकार नगर, खगड़िया।बिहार इंटरमीडिएट 2025 परीक्षा में साईन्स में जिला की सेकेण्ड टौपर साक्षी को शान्ति देव भवन,बबुआगंज खगड़िया में संचालित Self believe study circle कोचिंग सेंटर में सम्मानित किया गया।500 अंक में 462 अंक लाने वाली साक्षी के पिताजी सुभाष कुमार गुप्ता मेन रोड में पान की दूकान चलाते हैं। साक्षी ने कहा कि वो भविष्य में आई ए एस अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती है। Self believe study circle कोचिंग सेंटर के निदेशक राहुल कुमार ने साक्षी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस मौके पर समाज सेवी अरविंद वर्मा, सर्वेश कुमार शिक्षक,सोनी कुमारी शिक्षिका,शिल्पी देवी, संतोष कुमार गुप्ता,मनोज देव एडवोकेट के अलावा सिमरन,सोनाली,प्राची, रागिनी, जूही, प्रिया आदि कई छात्र छात्राएं उपस्थित हुए। निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि साक्षी की कड़ी मेहनत और लगन ने इस मुकाम पर पहुंचाया है। आजकल के सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप्प इंस्टाग्राम रील से छात्र को दुर रहकर सच्ची लगन और मेहनत से पढ़ाई करने पर ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी।।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें