30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जिला जज डा राकेश कुमार सिंह ने किया महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का उद्घाटन-डॉ राकेश कुमार सिंह जिला जज

जगदूत न्यूज जहानाबाद से अनिल कुमार गुप्ता कि रिपोर्ट 

जहानाबाद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में जागरूक करने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय मे कार्यशाला आयोजित किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद डॉ राकेश कुमार सिंह ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन। जिला जज ने कहा कि व्यापक स्तर पर जिले में महिलाओं को समानता का दर्जा दिलाने एवं सशक्तिकरण करने का पहल जागरूकता के लिए आयोजित है।आज भी कानूनी जानकारी के अभाव में पीड़ित महिलाएं कानून का लाभ उठाने से वंचित रह जाती है। इस अवसर पर उन्होने प्राचीन समय मे महिलाओ के गौरवशाली इतिहास को भी विस्तार से बताया । इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव राजेश पांडेय ने जिला जज को पुष्पगुच्छ तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । जिला जज डा राकेश कुमार सिंह ने कार्यशाला मे शामिल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रश्मि , मुंसिफ प्ररेणा सिंह , न्यायिक पदाधिकारी डिम्पल तथा वरीय उप समाहर्ता सृष्टि प्रिया के अलावे पैनल अधिवक्ता देवरानी ,रीता सक्सेना को पुष्पगुच्छ तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का संचालन विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य संतोष श्रीवास्तव ने किया । इस अवसर पर शिक्षाविद डा एस के सुनील ,पुजा कोर्ट मैनेजर,पीएलसी प्रतिमा कुमारी , सीता कुमारी ,ब्युटी देवी ,आशा कुमारी , कार्यालय कर्मी किरण कुमारी ,अनिता कुमारी ,नीतू कुमारी , सेमिनार सहयोगी मनोज दास ,पीएलसी विमल कुमार उपस्थित थे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें