JNA/कौशल कुमार
पत्रकार नगर, खगड़िया।जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के जंगली टोला और बरखंडी टोला में वार्ड संख्या 13 से 17 तक का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जाना । घूमने के क्रम में उन्हें जंगली टोला और बरखंडी टोला में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बुजुर्गों ने घेर कर अपनी समस्याएं सुनाने लगे । दोनों गांव के लोगों ने नाव की कमी को प्रमुखता से उठाया । उन्होंने कहा कि यहां पर सरकार के द्वारा जो भी नाव दी गई है वह कभी-कभी ही गांव के पास आता है और जब भी आता है तो प्रति व्यक्ति ₹20, गाड़ी के लिए ₹50 और जानवर को ले जाने के लिए ₹100 लेता है । ऐसे में सरकार को या तो नाव का परवाना कैंसिल कर देना चाहिए या नाविकों पर निगरानी रखनी चाहिए । लोगों ने जानवर के लिए चारा और मेडिकल कैंप की भी मांग किए । जिप सदस्य ने अंचल अधिकारी से बात कर समस्याओं का त्वरित निदान के लिए कहा । जिलाधिकारी से भी फोन से संपर्क करने का प्रयास किए पर जिलाधिकारी ने फोन नहीं उठाया ।
जिला परिषद सदस्य ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


