23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जिला मुख्यालय में बिहार ग्रामीण आजीविका मिशन (जीविका) के तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

* खगड़िया जिला मुख्यालय में बिहार ग्रामीण आजीविका मिशन (जीविका) के तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता मे किया गया*

*संवाद कार्यक्रम 17 अप्रैल 2025 से सभी 1408 ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित किया जायेगा एवं 14 जून 2025 तक संचालित किया जायेगा*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, उनके अनुभवों एवं अपेक्षा को सुनना है। संवाद कार्यशाला में में जिला एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारी गण भी उपस्थित हुए,जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि महिला संवाद का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर की “महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है साथ ही ग्रामीण स्तर पर उन महिलाओं की अपेक्षाओं को समाहित कर दस्तावेजीकरण कर एव संकलित कर एप में उसकी प्रविष्टि करना है। यह संवाद महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। जिला पदाधिकारी द्वारा संवाद कार्यक्रम का नियमित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु उपस्थित पदाधिकारी को निर्देशित किया। महिला संवाद कार्यशाला का संचालन जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका खगड़िया के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जीविका के प्रबंधकीय पदाधिकारी एवं जिला के अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।अंत में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि महिला संवाद कार्यक्रम में सभी विभागों से समन्वय कर सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे।

धन्यवाद

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें