32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जेसीबी एवं बाइक की टक्कर में एक की दर्दनाक मौत एवं दूसरे गंभीर रूप से हुआ घायल

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख

जहानाबाद के ग्राम- मांदिल निवासी कमलेश चौधरी के द्वितीय सुपुत्र विक्रम कुमार ( 25 वर्ष) एवं दूसरे ग्रामीण जीतू कुमार मोटरसाइकिल से जहानाबाद से अपने घर मांदिल जाने के क्रम में सरथुआ बाजार के समीप पेट्रोल पंप के आसपास( करीब पौने सात बजे के लगभग) रॉन्ग साइड से आ रही जेसीबी से बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई ,जिसमें 25 वर्षीय विक्रम कुमार को घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,जबकि दूसरे लड़का जीतू कुमार विशेष गंभीर हालत में सदर अस्पताल द्वारा पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया ,जिनकी भी हालत बहुत दयनीय है।वहीं सदर अस्पताल एवं थाना द्वारा मृत विक्रम कुमार के कागजी कोरम को पूरा करने के उपरांत लगभग अपराहन 11:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया ,जिसे पारिवारिक दर्शन एवं अंतिम संस्कार हेतु शव को वहां से पैतृक गांव मांदिल ले जाया गया, इन सब कार्यों को तत्परता से करवाने में स्थानीय मुखिया बबलू कुमार ,उप मुखिया परमानंद प्रसाद, सरपंच शिवशरण प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष शैलेश कुमार, पं.स.सदस्य मनोज यादव, एड. कमलेश राय, एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सह मध्य विद्यालय मांदिल के प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी, उपाध्यक्ष राजकुमार निराला, सुनील कुमार ,गणेश चौधरी, सत्येंद्र चौधरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे, और काफी दुख के साथ शोक प्रकट करते हुए दिवंगत विक्रम कुमार के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया एवं परिवार वालों को इस विकट दुख की घड़ी में संतावना देते हुए- प्रशासन एवं सरकार से मांग किया कि स्थानीय रोड निर्माण कर रहे कंट्रक्शन के जेसीबी की गलती से इस युवक की जान गई है, जिस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए इनके आश्रितों को अधिक से अधिक मुआवजा मुहैया कराई जाए, ताकि इनके आश्रित को जीने का समुचित सहारा मिल सके। चूकी मृत विक्रम कुमार अपने पीछे दो संतान एवं पत्नी को छोड़ गए जो बहुत ही गरीब परिवार से हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें