26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

झंडोत्तोलन समारोह में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित दर्जनों हुए शामिल

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी*

JNA/Arvind Verma

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस गौरवपूर्ण दिवस पर, उन्होने अपनी तरफ़ से तथा भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरफ़ से समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा हम बिहारवासियों को स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। झंडोत्तोलन समारोह में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें