जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड सांसद प्रतिनिधि और रालोजपा जिला महासचिव और नगर पंचायत मानसी वार्ड पार्षद 10 के हीरालाल यादव ने खगड़िया जिलाधिकारी से बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच अलाव और कंबल वितरण की मांग की,सांसद प्रतिनिधि ने बताया हमारे नगर पंचायत मानसी वार्ड नंबर 10 महादलित बस्ती है ।
जिसमें 100 कम्बल वितरण की मांग पिछले साल की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर पंचायत मानसी वार्ड नंबर 10 मे 100 कम्बल वितरण का आदेश दिया था। जिसमें 51 कम्बल सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा वार्ड नंबर 10 में वितरण किया गया और 49 कम्बल वितरण नहीं किया गया। पुछे जाने पर बताया गया परीक्षा में डयूटी लगने के कारण बची हुई 49 कम्बल को परीक्षा खत्म होने के बाद बांटा जायेगा। जो आज तक नहीं बांटा गया।इसलिए हम आज खगड़िया जिलाधिकारी महोदय को आवेदन देकर बचे हुए 49 कम्बल को नगर पंचायत मानसी वार्ड नंबर 10 में वितरण किया जाए और ठंड को देखते हुए, जिलाधिकारी से नगर पंचायत मानसी वार्ड नंबर 10 में अलाव की भी व्यस्था की मांग की जिले में ठंड का असर दिन में भी देखा जाता है घने कोहरे दिन के 11बजे के बाद ही धीरे धीरे छठते हैं।
ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी से कंबल महादलित बस्ती में कम्बल वितरण की मांग
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


