42.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की बैठक में एक जुटता पर हुई चर्चा

*वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिन्हा के आवास पर हुई डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की बैठक*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट खगड़िया। वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिन्हा के आवास पर हुई डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की बैठक क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में व सचिव सूर्य नारायण भारती के संचालन में वरिष्ठ पत्रकार राजेश वर्मा व अरविन्द कुमार वर्मा के उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने अपनी अपनी बात रखते हुए संगठन मजबूती व विस्तार पर चर्चा किया।वही वरिष्ठ पत्रकार राजेश वर्मा ने कहा ज़ब तक सभी पत्रकार एक जुट होकर, एक मंच पर रहकर, एक दूसरे की मदद से एक दूसरे के साथ कार्य नहीं करेंगे। तब तक हम पत्रकारों का शोषण व अत्याचार होता रहेगा। उन्होने कहा पत्रकारिता का अर्थ हैं निःस्वार्थ व निडर होकर निष्पक्ष अपने कलम से सामने वालो का बात जनता के बिच लाना। इस कार्य में बहुत सारे कष्टों का सामना करना पड़ता हैं। इसी कष्टों के निवारण के लिऐ संगठित होना आवश्यक है।अध्यक्ष अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा पत्रकारो के अधिकार व सम्मान को बनाए रखने के लिऐ एक जुटता आवश्यक हैं।अरुण कुमार वर्मा ने कहा पत्रकार के अधिकार की लड़ाई के लिऐ डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की स्थापना की गई। अब जरूरत है हम सबों के एक जुटता व सहयोग की, ज़ब तक एक दूसरे का सहयोग नही मिलेगा संगठन नही बन सकेगा। उन्होंने कहा ज़ब तक संगठन नही रहेगा तब तक सभी पत्रकार निडर होकर पत्रकारिता नही कर सकेंगे।सचिव सूर्य नारायण भारती ने कहा डिस्ट्रिक प्रेस क्लब की नीव वरिष्ठ पत्रकारो के निगरानी में रखी जा चुकीं है, बस आप – हम सभी मिलकर जिले में जितने भी हमारे पत्रकार बंधु हैं। चाहे वो प्रिंट मिडिया हो, सोशल मिडिया हो, यूट्यूबर हो या अन्य माध्यम से जनताओं के बिच खबर दिखाने का कार्य करते हो उनसे सम्पर्क कर इस डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की सदस्यता दिलाने में सहयोग करे जिससे संगठन और अधिक मजबूती से कार्य कर सके।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रंजीत सिन्हा, विक्रम कुमार, सुमलेश यादव, कार्यालय प्रभारी रोहित कुमार, मिडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, दीपक कुमार दीपक, प्रभात कुमार, दानिश कुमार, आनंद राज, नीरज शर्मा, राजा वर्मा, डॉ.अमर कुमार रंजन, गौरव सिन्हा, गीता यादव आदि सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें