22.7 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

दर्जनो आदमी घर पर चढ़कर मारपीट करते हुए दहशत फैलाने के नियत से चार चक्र हवाई फायरिंग की

JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर दर्जनो आदमी घर पर चढ़कर मारपीट करते हुए दहशत फैलाने के नियत से चार चक्र हवाई फायरिंग की। मारपीट के दौरान तीन व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के हल्क वासा निवासी मोहम्मद इसाक के 36 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आजाद ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर शिकायत किया है। आवेदन में वर्णित है कि मंगलवार को दोपहर के करीब 2 बजे दिन में मैं अपने घर के सामने खड़े थे। इस दौरान गांव के ही 50 वर्षीय मोहम्मद इरशाद, 28 वर्षीय मोहम्मद सद्दाम, 23 वर्षीय मोहम्मद इमामुल, 21 वर्षीय मोहम्मद इब्राहिम समेत आधे दर्जन से अधिक व्यक्ति मेरे पास आया और नाम व पिता का नाम पूछ कर बाय जबरन बद्दी बद्दी गाली गलौज करते हुए जान से करने के नियत से लाठी डंडा धारदार चाकू व दो देसी कट्टा व दो पिस्टल से लैस होकर घर में घुसकर मेरे घर के सदस्यों के साथ मारपीट किया। मारपीट में 38 वर्षीय मुन्नी खातून, भाई मोहम्मद असलम आलम एवं 12 वर्षीय किशोरी को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। वही दबंग परवर्ती व्यक्ति के द्वारा दहशत फैलाने की नीयत से कई चक्र हवाई फायरिंग भी किया है। जिस कारण घर के सभी सदस्य डरे समय हुए हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़िता व्यक्ति के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले को छानबीन कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें