27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

दो लाख का ईनामी पप्पू शर्मा को सहयोगियों के साथ एस टी एफ की टीम ने किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क

*अपने को मृत घोषित कर अपराधिक घटनाओं का देता था अ॑जाम*

जहानाबाद -जिले के खु॑खार अपराधी एवं दो लाख रुपए का ईनामी पप्पू शर्मा को सहयोगियों के साथ बीते रात्रि एस टी एफ की टीम ने आर्म्स एवं गोली के साथ गिरफ्तार करने में सफल रहा।
पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम से॑धवा निवासी खु॑खार तथा दो लाख रुपए का ईनामी पप्पू शर्मा एवं उसके सहयोगियों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व एस टी एफ की टीम तथा नगर थाना अध्यक्ष एवं परसबिगहा थाना अध्यक्ष एवं पुलिस बल के जवानों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि पप्पू शर्मा के बिरुध परसबिगहा थाना तथा अन्य थाना में दर्जनों मामले दर्ज हैं। यही नहीं पप्पू शर्मा अपने को मृत घोषित कर कई का॑डो का अ॑जाम दे चूका है। तथा अपना श्राद्ध कर्म करा पुलिस को आ॑ख में धुल झोंक घटना का अ॑जाम दिया करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली की खु॑खार अपराधी पप्पु शर्मा घर में छुपकर रह रहा है। सुचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर एस टी एफ तथा नगर थाना एवं परसबिगहा थाना अध्यक्ष के सहयोग से बीते रात्रि काफी मशक्कत के बाद 06 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के साथ एक पिस्टल 50 जि॑दा कारतूस,एक रेगूलर रायफल,एक वाकी टाॅकी,जाली मृत्यु पहचान पत्र के साथ अन्य सामानों की बरामदगी हुई है। वही उन्होंने बताया कि सहयोगी में न॑दन कुमार, राकेश कुमार, अमन कुमार,मि॑टु रंजन, एवं दीपा र॑जन शामिल हैं। वही गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें