27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

नगर विकास मंत्री की घोषणा शहर वासियों के लिए मात्र छलावा

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद चुनाव से पहले नगर विकास मंत्री को जहानाबाद शहर के विकास की आई ध्यान- शहर वासियों का ध्यान भटकाने के लिए जिला प्रशासन ने आनन-फानन में पुरानी योजनाओं का कराया शिलान्यास जहानाबाद  जिले की समस्या को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले राजद के जिला प्रवक्ता डॉक्टर शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा द्वारा सोमवार को शहर के विकास के लिए की गई घोषणाएं एवं पुरानी योजनाओं का उद्घाटन करने पर करारा हमला बोलते हुए इसे जनता के लिए छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से बिहार में भाजपा और जदयू की गठबंधन की सरकार है, लेकिन जहानाबाद शहर की समस्या ज्यों की त्यों बनी है। उनके मंत्री और सांसद जिला मुख्यालय में सिर्फ सैर सपाटे करने आते हैं। उनके आवाभगत पर सरकारी खजाना लूटाने के लिए योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन का कार्यक्रम तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्री एक दिन पूर्व ही जहानाबाद शहर में आए थे। इसके बाद लोगों को भरमाने के लिए सोमवार को पुनः नगर विकास मंत्री जहानाबाद शहर पहुंचे और शहर के विकास के लिए करोड़ों की घोषणाएं की जो की धरातल पर कभी पूरा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद शहर पिछले 20 साल से नाली और गली की समस्या से जूझ रहा है। शहर की अधिकांश सड़कें टूटी-फूटी और जर्जर है। हल्की सी बारिश में ही शहर के अधिकांश मोहल्ले जलमग्न हो जाते हैं। शहर की सफाई और विकास के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए अधिकारियों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बंदरबांट हो रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव के पहले सरकार के सभी मंत्री अलग-अलग जिले में जाकर करोड़ों करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। ताकि जनता की आंख में धूल झोंका जा सके। उन्होंने बताया कि इस बार जनता परिवर्तन के मूड में है। बिहार की जनता ने ठान लिया है कि ईस बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है। जुमलेबाज सरकार को इस बार बिहार की जनता उखाड़ फेंकेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें