35.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

नव पद स्थापित जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे तथा पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह के अध्यक्षता में विदाई सह स्वागत समारोह

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद निवर्तमान जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार, निवर्तमान अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता एवं निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार के स्थानांतरण के उपरांत कल दिनांक 09 मार्च, 2024 के संध्या में जिला अतिथि गृह में नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे तथा पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।उक्त विदाई सह स्वागत समारोह में नवपदस्थापित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा स्थानांतरित पदाधिकारियों को विदाई दिया गया। निवर्तमान पदाधिकारियों के स्थानांतरण के उपरांत पदाधिकारियों एवं कर्मियों में भावुक दिखाई दिए परन्तु नवपदस्थापित पदाधिकारियों के आने की भी खुशी देखने को मिला। उक्त विदाई सह स्वागत समारोह में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने-अपने संबोधन में अपना विचार रखा तथा नवपदस्थापित पदाधिकारियों को अस्वस्थ किया कि पूर्व की भांति पूरे उत्साह के साथ कार्य करेंगे। पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बताया कि कई ऐसे विकट स्थिति आयें, जिसमें कुछ कार्य करना या निर्णय लेना बहुत ही असहजता महसूस हुई, परन्तु जिला पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारियों के सहयोग से सभी कार्य निर्धारित समय -सीमा में बहुत ही सहजता के साथ पूरा हुआ, जिसका परिणाम ऐसा हुआ कि जहानाबाद जिले कई कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य में अव्वल स्थान पर रहा। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कार्यक्रम में भी जिला पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारियों का काफी सहयोग प्राप्त हुआ। जिले में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तथा वरीय पदाधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसा कभी भी महसूस नहीं हुआ कि यह मेरे कार्यालय का कार्य है, इसे हमें ही करना होगा, जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यालयों/ विभाग/शाखाओं को एक कड़ी में बांध कर आपस में समन्वय स्थापित कराते हुए सभी अभियानों को पूरा कराया। इसके लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा बधाई का श्रेय जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता को दिया।निवर्तमान जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि जहानाबाद जिले में मुझे हर एक कार्यालय चाहें वो पंचायत, प्रखंड, अंचल, इंजीनियरिंग, अनुमंडल अथवा जिला स्तर का हो सभी ने अपना-अपना पूरा सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि कहीं कहीं कुछ परेशानी आये जिसमें भी सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सहयोग से कार्यों/अभियानों का पूरा कर लिया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के समाधान यात्रा में भी सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपना शत् प्रतिशत देकर यात्रा को सफल बनाया। पंचायत आम निर्वाचन को भी शांतिपूर्ण वातावरण में सफल बनाने में हर एक का योगदान रहा। उन्होंने बताया कि जिले में कई कार्यक्रम/ अभियान आयोजित किया गया, सभी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया, सभी ने अपने पारा मीटर पर कार्य किया जिसका फलस्वरूप आज जहानाबाद जिला भू-अभिलेख में बेहतर कार्य करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति से सम्मानित किया गया, जिसका श्रेय जिला राजस्व शाखा, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय एवं सभी अंचल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जाता है। उसी प्रकार जल-जीवन-हरियाली अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना में भी जिला ग्रामीण विकास विभाग, सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का सहयोग प्राप्त हुआ है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार में भी जहानाबाद जिला का अच्छा प्रदर्शन रहा है। वहीं लोक शिकायत निवारण अधिनियम के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अभी राज्य में जहानाबाद जिला का लगातार कई माह से 12वां स्थान पर है। जनता दरबार के भी मामलों का भी निष्पादन ससमय किया गया है। वृक्षारोपण अभियान, सोख्ता निर्माण कार्य, अतिक्रमण जल श्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने में सभी आपस में समन्वय स्थापित कर योजनाओं को पूरा किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सभी ने अपना पूरा दमखम दिखाते हुए कार्य शैली में सुधार लाया तथा नव पदस्थापित शिक्षकों को योगदान कराया गया। जिला स्तर, प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम, शिक्षा संवाद कार्यक्रम, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण अभियान सहित अन्य अभियानों को भी सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सफल बनाना गया। उन्होंने बताया कि एन.एच. -83 तथा 119D भारत माला परियोजना को भी सफल क्रियान्वयन हेतु जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, संबंधित अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा भी सहयोग दिया गया तथा निरंतर क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर भू-स्वामी से वार्तालाप कर भूमि अधिग्रहण का कार्य सम्पन्न कराया। तकनीकी पदाधिकारियों का भी भरपूर सहयोग मिला है, तकनीकी पदाधिकारियों ने भी योजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने में अपेक्षित सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भी पर्व/त्योहार के समय अपना पूरा पूरा समय देते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में विधि व्यवस्था को संभाला और हर एक विकट स्थिति को पूरे संवेदनशीलता के साथ कार्य किया। कई पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा पर्व/त्योहार पर 24 घंटा कार्य किया और विधि व्यवस्था को संभालें रखा। यह भी कार्य एक टीम का होता है, जिसमें जहानाबाद जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सहयोग दिया गया, जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और आगे भी जिले के निरंतर विकास के लिए इसी प्रकार कार्य करने का अपील किया।नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी ने बताया कि जैसा आप सभी के बारे में बताया जा रहा है, इसे जानकारी प्राप्त कर के मुझे प्रसन्नता हो रही है तथा आप सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील किया कि पूर्व की भांति ही हमारा भी सहयोग देते रहेंगे, ताकि जहानाबाद जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रेतर रहे और जिले का विकास हो तथा जिले में विधि व्यवस्था बना रहे। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जिस प्रकार आप पहले सहयोग दिये है, उसी प्रकार सहयोग देते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 तथा अन्य कार्यों एवं योजनाओं/अभियानों को पूरा करेंगे।पुलिस अधीक्षक ने भी अपने संबोधन में निवर्तमान जिला पदाधिकारी, निवर्तमान उप विकास आयुक्त, निवर्तमान अपर समाहर्ता को उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना किया तथा किसी प्रकार की समस्या अथवा सुझाव में आवश्यकता पड़ने पर अपना सहयोग देने का अपील किया। उन्होंने भी सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपेक्षाकृत सहयोग देने का अपील किया, ताकि सभी कार्यों को शांतिपूर्ण माहौल में विधि व्यवस्था के साथ पूरा किया जा सके, चुकी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों का अच्छा तालमेल बना रहना प्रशासन की अच्छी क्षवि को दर्शाता है।उक्त विदाई सह स्वागत समारोह के अवसर पर निवर्तमान जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्प्रवासी संरक्षी और आई.सी.सी.आर. के क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती तविशी बहल पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह, निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार, निवर्तमान अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा श्री राहुल कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्रीमती चांदनी कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री धनंजय त्रिपाठी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्रीमती वंदना कुमारी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सुश्री शिल्पी आनंद, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती कंचन कुमारी झा, जिला योजना पदाधिकारी श्रीमती श्रृष्टि कुमारी, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्रीमती माला कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, डी.पी.एम., स्वास्थ्य, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग सहित अन्य पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारियों एवं कर्मियों उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें