27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

नाई समाज के पूर्व अलौली प्रखंड अध्यक्ष शंकर ठाकुर का आकाश्मिक निधन,नाई समाज ने किया शोक प्रकट

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट अलौली,खगड़िया। भारतीय नाई समाज/ नाई संघ अलौली प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंकर ठाकुर का आकाश्मिक निधन आवास ग्राम थरुआटोल,अलौली में मंगलवार की शाम को हो गया। उनके निधन पर संगठन व नाई समाज के लोगो मे शोक की व्याप्त है । पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंकर ठाकुर का दाह संस्कार अलौली में ही किया गया। जिसमे अलौली के पूर्व प्रमुख संजीव कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप यादव, भारतीय नाई समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर उर्फ़ गुड्डू ठाकुर, जिला सचिव सह प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, जिला उपाध्यक्ष रितेश ठाकुर , सेवा निवृत सीआईडी इंस्पेक्टर जगदीश ठाकुर, पूर्व सैनिक अरुण ठाकुर, शिक्षक प्रमोद ठाकुर,शिक्षक सुबोध ठाकुर, अलौली प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर, सचिव रंजीत ठाकुर, सदस्य राजेश कुमार, प्रकाश ठाकुर, सुनील कुमार, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, मणिभूषण कुमार, संतोष कुमार, रौशन कुमार, श्रवण ठाकुर, आदि सेकड़ो नाई समाज व अन्य समाज के ग्रामीण जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

मौके पर पूर्व प्रमुख संजीव कुमार ने कहा जन्म मृत्यु मानव जीवन की अहम घटना होती है । इंसान समाज में जो भी कर्म करते है वो उनके अंतिम संस्कार में दिखाई देता है । शंकर ठाकुर नाई समाज संगठन के साथ साथ अन्य सामाजिक कार्यो में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने कहा सामाजिक कार्यो में रुचि रखने वाले इंसान की जब आकाश्मिक मौत होती है तो केवल परिवार ही नही पूरे समाज शौकाकुल हो जाते है । उनकी कमी को पुरी नही किया जा सकता है।जिला सचिव पांडव कुमार ने कहा स्व शंकर ठाकुर अलौली प्रखंड में नाई समाज की एकता व संगठन के लिए हर वक्त कार्य करते थे। साथ ही अन्य सामाजिक कार्य, धार्मिक कार्य में भी वो बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन पर नाई समाज के संगठन को काफी नुक्सान हुआ, उनकी कमी को पुरा नही किया जा सकता है । जिला कमिटी की और से उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उनके परिवार को इस दुःख की धड़ी में धैर्य प्रदान करें ।वही भारतीय नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर, कार्यकारी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने दूरभाष से शोकाकुल परिवार से बात कर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को इस दुःख की धड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें