36.4 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

नागरिक विकास मंच द्वारा अटल जी के पुण्यतिथि पर किया गया काव्य गोष्ठी का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद नागरिक विकास मंच जहानाबाद द्वारा संचालित जहानाबाद महोत्सव का पाक्षिक कार्यक्रम जहानाबाद पाक्षिक काव्य गोष्ठी में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के छठे पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए , एक शाम अटल जी के नाम काव्य गोष्ठी* का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद मंच के अध्यक्ष डॉक्टर एसके सुनील ने किया वहीं संचालन मंच के सचिव संतोष श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर उपस्थित कवियों ने उनके जीवन पर आधारित एवं उनके द्वारा लिखित 51 कविताओं में से कुछ कविताओं का पाठ किया गया इस अवसर पर जिन कवियों ने अपने कविता का पाठ किया उसमें डा वीरेंद्र कुमार सिंह साहित्यकार सत्येंद्र पाठक बैंक अधिकारी रहे सत्येंद्र मिश्रा डीएवी रविशंकर शर्मा, चितरंजन चैनपुरा, एसएन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं मगही साहित्यकार डॉ उमाशंकर सुमन, जुड़े युवा कवि नीरज कुमार मगही विकास मंच के सचिव अरविंद कुमार अंजांस डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार फतेहपुरी, मुकर्रम हाशमी ने अपने कविता प्रस्तुत किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें