27.1 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

नारी अबला नहीं, सबला है , दुर्गावाहिनी की ओर से निकाला गया शक्ति यात्रा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से शुभम चौहान कि रिपोर्ट 
खगड़िया विश्व भर के हिन्दूओं की आवाज उठाने वाली संगठन विश्व हिन्दू परिषद् के आयाम (अंग) दुर्गावाहिनी के द्वारा जिला मुख्यालय में शस्त्र पूजन एवं शक्ति यात्रा का भव्य कार्यक्रम हुआ।
नगर के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में नगर संयोजिका नंदिनी कुमारी के नेतृत्व में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन और मां महिषासुर मर्दनी की आरती से हुई।मंच का संचालन करते हुए शशि न्याशा गुप्ता ने कहा कि आज विधर्मियों के विचारो का बध करने के लिए फिर से नारी शक्ति को आगे आना होगा और मां दुर्गा – काली की तरह इनके विचारों का संहार करना होगा। शक्ति यात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता, मंच संचालन सहित सभी कार्य पूरी तरह शक्ति स्वरूपा मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा संचालित किया गया। जिसकी जानकारी विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने दी।
शक्ति यात्रा का आरंभ आर्यसमाज रोड स्थित श्री सरस्वती स्थान दुर्गा मंदिर से हुई। यह यात्रा नगर के सभी दुर्गा मंदिर में गई जहां दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यो द्वारा दुर्गा वाहिनी संगठन की सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर सभी मंदिरों में दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा पूजा अर्चना भी की गई तथा मंदिर प्रांगण में शस्त्र दीक्षा का प्रदर्शन किया गया।
कई स्थानों पर मंदिर प्रशासन द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए तत्परता दिखाई दी। पूरा यात्रा पथ जय दुर्गे, जय भवानी के जयकारे से गूंजता रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मातृशक्ति की जिला संयोजिका अनिता गुप्ता,नगर मिलन केन्द्र प्रमुख संगम कुमारी, आस्था कुमारी, करीना कुमारी, साक्षी, रीमा, खुशी प्रिया, लुसी, कोमल, खुशबू सहित सैकड़ों सदस्य सक्रिय रहे

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें