जगदूत न्यूज संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट स्थानीय न्यू स्टेडियम फज़लगंज में शाहबाद प्रक्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन हेतु एक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। बैठक को रोहतास जिला स्केटिंग प्रतियोगिता के संयोजक रवि भूषण पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए बताया की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की स्व आदित्य नारायण पाण्डेय स्मृति खेल कूद प्रतियोगिता दिनांक 25 फ़रवरी से आयोजित की जाएगी जिसमे जिले के अलावा शाहाबाद प्रक्षेत्र (कैमूर, बक्सर,भोजपुर मेजबान रोहतास) के स्केटिंग एवं कबड्डी के बालक व बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टरेट के मानद उपाधि, पूर्वांचल रत्न 2024 से सम्मानित एवं पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब सासाराम समाजसेवी सुशील कुमार सोनी ने बताया की यह प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व वर्षों से किया जा रहा है, श्री सोनी ने बताया की इस मनोरंजक, एडवेंचर व आकर्षक कूद- कूद प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए किया गया था। इस प्रतियोगिता का पर्वेक्षक विश्वजीत कुमार (पटना) राष्ट्रीय रेफेरी स्केटिंग को बनाया गया है। प्रतियोगिता में स्केटिंग, कबड्डी एवं आमंत्रण प्रदर्शनी योगा प्रतियोगिता के साथ साथ जिले में समाजसेवा, खेल कूद, शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वालों के लिए सम्मान समारोह का भी आयोजन आगामी 25 फरवरी कि न्यू स्टेडियम फज़लगंज में किया जायेगा। इस इस बैठक में
सत्यम कुमार, दीपक कुमार अधिवक्ता, रमेश मेहता, शशि प्रताप सिंह, निशांत कुमार, मोहम्मद कमरान, नवल किशोर,सत्यम , सत्यम कुमार एवं अमित कुमार उपस्थित थे।
न्यू स्टेडियम फज़लगंज में शाहबाद प्रक्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन हेतु एक बैठक हुई
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


