21.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में आगमन 29 जनवरी को होगा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया द यंग थिंक ऑंफ इंडिया’ राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में आगमन 29 जनवरी को होगा।इस यात्रा में आम नागरिक को जुड़ने व समर्थन हेतु नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी ने बापू पार्क के प्रांगण में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपील यात्रा का प्रस्थान किया। नगर भ्रमण करते हुए रौशन चंद्रवंशी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोई चुनावी यात्रा नही है, बल्कि यह यात्रा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय के खिलाफ है। इसलिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है, यात्रा का उद्देश्य देश के लिए न्याय की मांग करना है। मोदी सरकार खुद मन की बात करते हैं,जनता की मन की बात सुने, यात्रा का उद्देश्य सभी वर्गों के लोगो की समस्याओ को सुनना है और उनके साथ न्याय करना है।भाजपा देश को अमृत काल के सुनहरे सपने दिखा रही है, जब कि हकीकत यह है कि पिछले नौ साल के मोदी सरकार के कार्यकाल अन्याय काल निकले। आज देश के सामने ऐसी विचारधारा की चुनौती है,जो ध्रुवीकरण,अमीरो को और अमीर बनाने तथा राजनीतिक तानाशाही में विश्वास करती है। महात्मा गांधी के विचारो से प्रेरित भारत जोड़ो न्याय यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा की अगली कड़ी है।जिस तरह ब्रिटिश भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए सभी धर्म,जाति एवं वर्गों के लोगो ने भेदभाव भुलाकर एकजुटता दिखाई थी।आज देश को वही एकजुटता होने की जरूरत है। संविधान की बुनियाद न्याय है, भारत के दृष्टिकोण को संविधान में संरक्षित बनाए रखना और सभी भारतीय की गरिमा और सम्मान की सुरक्षा प्रदान करना है। यात्रा का भागीदारी कोई भी बन सकता है,यह सभी के लिए है।इस मौके पर जिला प्रवक्ता अरुण कुमार,सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, बिहार प्रदेश युवा महासचिव आसिफ नाजिर, कांग्रेस नेता संजीव कुमार, नगर उपाध्यक्ष फूलचंद्र यादव, रंजीत सहनी,टिको सहनी छोटु कुमार,सुनील कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें