30 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

पंचायत उप चुनाव में ललिता देवी 182 मत से जीत का परचम लहराया

JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर पंचायत उप चुनाव में प्रियंका कुमारी 746 मत एवं ललिता देवी 182 मत से जीत का परचम लहराया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत में पंचायत उपचुनाव हुआ था। मालूम हो कि कंजरी पंचायत के क्षेत्र संख्या 13 से तीन प्रत्याशी प्रियंका कुमारी, ललिता कुमारी एवं अभिलाषा देवी समिति पद से मैदान में थी। वहीं शुक्रवार को मतगणना में प्रियंका कुमारी को 1779 मत प्राप्त हुआ, वहीं ललिता कुमारी को 1033 एवं अभिलाषा देवी को 295 मत मिला। इस प्रकार प्रियंका कुमारी 746 मत से जीत का परचम लहराई। बताते चलें कि प्रियंका कुमारी की सासू मां 8 साल से क्षेत्र संख्या 13 के पंचायत समिति रह चुकी थी, जिनका देहांत हो चुका था सफल कार्य को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रियंका कुमारी को फिर से समिति पद पर कायम रखी। वही सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में वार्ड सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थी। जिसमें ललिता देवी को 182 मत, तेतरी देवी को 51 मत, रुदल सादा को 13 मत प्राप्त हुआ था। जिस प्रकार ललिता देवी 131 मत से तेतरी देवी को मात दिया। मालूम हो कि शुक्रवार को 10 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना को सफल बनाने को लेकर प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, साथ-साथ अग्निशमन्य कर्मी मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें