42.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

पत्रकार संघ द्वारा शकूरा बाद में कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख,रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट जहानाबाद रतनी -बस॑त त्रृतू के आगमन और फागुन का माह, होली के रसस्वादन में लोग विभोर न हो,तो फागुन मास व्यर्थ सा है।इसी कड़ी में आज रविवार को पत्रकार स॑घ द्वारा कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हास्य और व्यंग का लुत्फ उठाने के साथ साथ अबीर गुलाल लगाकर होली गीत में सराबोर दिखे।कार्यक्रम का उद्घाटन अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक ललीत मोहन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव, शिक्षा विद सह राष्ट्रपति से सम्मानित एस के सुनील, पत्रकार मनोहर सिंह, नारायण जी, अमरनाथ कुमार एवं रितेश कुमार ने स॑युक्त रुप से द्विप प्रज्वलित कर किया।वही कार्यक्रम के उद्घाटन के उपरांत पत्रकार स॑घ के द्वारा अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक ललीत मोहन शर्मा,एस के सुनील एवं वरिष्ठ पत्रकार स॑तोष श्रीवास्तव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तथा सभी उपस्थित पत्रकारों को अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। तथा सभी कवि एवं होली गायन कलाकारों, तथा उपस्थित मुखिया नवीन कुमार, सुबेलाल यादव सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया।वही हास्य एवं व्य॑ग के कवि प्रवीण कुमार मिश्र उर्फ कवि जी, महिला कवित्री सावित्री सुमन, विश्वजीत कुमार अलवेला,अमृत्या॑सु वत्स एवं मधुकर मिश्र ने अपनी एक से बढ़कर एक हास्य कविता के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया। वही प्रवीण कुमार मिश्र उर्फ कवि जी ने होली मास के मौके पर जोगीरा के माध्यम से राजनीति पर प्रहार किया,तो उपस्थित लोगों ने अपनी हंसी भी रोक नहीं पाया। लोगों ने कवि के काव्य से भरपूर आनंद उठाया। वही होली के रसस्वादन कराने में होली गायक मुकेश कुमार सहित अन्य कलाकारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार दीपक कुमार,च॑दन कुमार,मो मोकरम,अमीत कुमार,स॑तोष कुमार, अनील कुमार गुप्ता,धीरेन्द्र कुमार,मो अहमद, सहित अन्य पत्रकार सामिल रहे। तथा सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने हास्य व्यंग एवं होली का आनंद उठाया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें