जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी और सैनिक होटल रिजोर्ट मोरकाही के तत्वावधान में अंतरजिला निशुल्क ओपन शतरंज प्रतियोगिता दिनांक 11/10/25 शनिवार को समपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 17 जिला से कुल 90 खिलाड़ियों ने अपना अपना दॉव चला। अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर, सहायक सिनियर नेशनल आर्बिटर द्वय चन्द्र राज और केशव कुमार यशवन्त ने खेल का परिणाम बताया जो इस प्रकार है। U 11 में पूर्णिया के आर्यन कुमार , बेगुसराय के बिष्णु वैभव, सहरसा के हर्षित आंनद, सहरसा के ही अनन्त सौर्य झा और शीवम कुमार, U 15 में खगड़िया के आदित्य वर्धन, मानव कुमार, बेगुसराय के वैभव आंनद, कटिहार के श्रेयांस और बेगुसराय के अभिषेक अग्रवाल, U 17 में खगड़िया से तन्नु कुमारी, माधव कुमार यशवन्त, बक्सर से श्रेया कुमारी गुप्ता, खगड़िया से अंशु कुमार और समस्तीपुर से गौतम कुमार, ओपन केटेगरी में खगड़िया के शुभम कुमार, हर्षवर्धन राज, मनोज राय, पश्चिमी चंपारण से रमेश पासवान, पूर्णिया से पार्थो सरकार को क्रमशः चारों एज ग्रुप के पांच पांच खिलाड़ी को ट्राफी और कुल नगद पुरस्कार के रूप में 48 सो नगद। खगड़िया के दो बेस्ट पुरुष और बालिका और प्रतियोगिता के सबसे बड़े और छोटे उम्र के खिलाडियों को ट्रॉफी दिया गया जिनका नाम कमश: इस प्रकार है:– नवनित कुमार व अमित कुमार, बालिका में कुमारी आयुषि प्रिया और जेनिफर, बड़े उम्र के 84 वर्षिय खिलाड़ी खगड़िया के राजेन्द्र प्रसाद, छोटी उम्र पूर्णिया की आकृति नाव्या को ट्रॉफी🏆 बाद बांकी सभी खिलाड़ी को प्रमाणपत्र और मैडल देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। उक्त बातों कि जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दी है। सम्मानित अतिथियों में कला संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार, मुंगेर विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी डा० संजय मांझी, बी एस एफ 116 कमाडेन्ट अजय कुमार, पुर्व प्राचार्य डा० उमेश प्रसाद, संतोष चैरिटेबल के अध्यक्ष संतोष कुमार, तेतराबाद के मुखिया मुन्ना प्रताप, समाजि प्रफुल्ल चन्द्र घोष, राहुल कुमार , मौसम कुमार गोलु, जे के जवाहर, और मणिकान्त आजाद के परिजनों ने मिलकर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। शतरंज खेल का उद्घाटन स्वर्गीय मणिकान्त आजाद कि धर्म पत्नी ने किया।


