जगदूत न्यूज अनील कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री माननीय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद के जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने खुशी का इजहार की है जिला अध्यक्ष अजय देव जी ने कहा कि केंद्र की माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने आडवाणी जी को भारत रत्न देने का ऐलान कर हमसभी लोग माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद ,आभार व्यक्त करता हूं ।जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि आडवाणी जी भाजपा के सबसे पुराने और बड़े नेताओं में शामिल रहे हैं भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। जिला महामंत्री धीरज कुमार ने कहा कि जीवन भर जमीन स्तर पर काम की शुरुआत करते हुए उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का काम किया। राम मंदिर आंदोलन का जनक कहा जाता है उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।बधाई ,आभार एवं धन्यवाद देने वाले में जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, सोहनलाल काकू ,मंजू देवी, कविंद्र प्रजापति, जिला मंत्री विजय कुमार सत्कार, बृजेश कुमार, सर्वेश वर्मा ,जेपी केसरी, मुन्नी चंद्रवंशी ,पुष्पा कश्यप, जिला प्रवक्ता रविशंकर चौहान, मीडिया प्रभारी कृषिकांत कुमार, महेंद्र कुमार सभी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि शेखर ,संजय बिंद, शिबू चौधरी, रविंद्र पासवान, एवं पार्टी पदाधिकारी लोगों ने भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जाहिर की।


