30.4 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135 बी जयंती

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। सबसे पहले अम्बेडकर चौक पर जाकर डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद जिला कार्यालय में भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ एक न्याय संघर्षशील समानता के विचारक थे। अम्बेडकर जी का जन्म एक साधारण दलित परिवार में हुआ था।वे पढ़ने में बहुत ही मेधावी छात्र थे ।उच्च शिक्षा के लिए उनके पास पैसा नहीं था फिर भी किसी तरह विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त की ।उच्च शिक्षा प्राप्त कर बे नौकरी करना नहीं पसंद किया और के महात्मा गांधी पंडित जवाहर लाल नेहरू डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के साथ आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। आजादी की लड़ाई में उन्हें कई यातनाएं सहनी पड़ी कई बार जेल जाना पड़ा लेकिन डरे नहीं।और जब भारत 1947 में आजाद देश बना।आजादी के बाद इन्हें संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। संविधान के निर्माण में बाबा साहेब ने सभी को समान अधिकार दिया।सभी वर्गों पर ध्यान दिया सभी को समान न्याय मिले इसका प्रावधान किया ।सभी वर्गों का उत्थान हो सरकार में सभी का भागीदारी हो उसके लिए कानून बनाया । संविधान में खासकर समाज के सबसे निचल वर्ग पर ध्यान देते हुए उसके उत्थान के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। बाबा साहेब ने हमेशा दलितों और गरीब लोगों के लिए लड़ाई लड़ते रहे।समाज में असमानता नहीं रहे छुआ छूत रहित समाज की परिकल्पना की ।वे बुद्ध के विचारों का समर्थक थे ।वे अपने समाज को बौद्ध धर्म अपनाने को प्रेरित किया ।कांग्रेस पार्टी हमेशा दलितों के साथ रहती है और उसके उत्थान पर ध्यान देते रही है।सरकार में उनकी सही भागीदारी हो उनका जो अधिकार है उसे मिले इसकी लड़ाई हमारे नेता माननीय राहुल गांधी जी उठाते रहते हैं ।दलितों को अपने हक की लड़नी चाहिए़ कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। कार्यक्रम में प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर वसीमुल हक रुस्तम अयूब अंसारी गौरी शंकर यादव प्रेम कुमार तबरेज आलम कन्हाई शर्मा सुरेश चौधरी आबिद मजीद इराकी कमलेश कुशवाहा शिव शंकर सिंह धनंजय प्रभाकर बीरेंद्र शर्मा मनोज कुमार चितरंजन सिंह संजय यादव सूरज शर्मा दुर्गेश पांडेय धनंजय मांझी संतोष दास अशोक प्रियदर्शी प्रोफेसर योगेंद्र यादव ध्रुप केशरी शशि कांत शर्मा सुबोध शर्मा सरवर सलीम विकास कुमार अंबिका यादव नागेन्द्र चंद्रवंशी रामजी प्रसाद भोला साह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें