26.6 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ कर बिजेंद्र यादव की धर्मपत्नी कुमकुम यादव को विजय घोषित किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत के उप चुनाव के प्रत्याशी मुखिया पद के लिए चार उम्मीदवार थे। मैदान में जहां 18 वार्ड का मतगणना 10 राउंड का था। जहां सात राउंड तक वार्ड संख्या एक से आठ वार्ड तक मुखिया पद के उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह कुमकुम देवी यादव से आगे चल रहा था। वही आठवें और नौवें राउंड में कुमकुम देवी यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार सिंह से आगे होते हुए 404 बोटिंग से जीत दर्ज कराई जहां कुमकुम यादव को 2083 मत प्राप्त हुए, जबकि मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार यादव ने जीत की खुशी में हंसने के जगह पर उनके आंखे से अंशु डाबडाब  गया। यादव ने बताया कि मेरे पिता जी का जो भी कार्य अधूरा रहा है उसे हम पूरा कर के उनके आत्मा को शांति प्रदान करेंगे और जनता मालिक को हद तक खुश करने का प्रयास करेंगे। वही दुसरे स्थान पर विनोद कुमार ने कुल 1679 मत प्राप्त किया । तो वहीं तीसरे नंबर पर बरुण कुमार यादव ने  844 मत प्राप्त किए, तो वही चौथे स्थान पर अरविंद यादव 708 मत प्राप्त किया । जिसमें तीन प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ कर बिजेंद्र यादव की धर्मपत्नी कुमकुम देवी यादव विजय घोषित किया गया । वही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मानसी प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत के वार्ड संख्या 18 में अविश्वास प्रस्ताव पर चुनाव कराया गया । जिसमें तीन उम्मीदवार में से अंकज कुमार सिंह को 128 और रंजीत दास को 91 बोट प्राप्त हुआ इस प्रकार वार्ड सदस्य पद के लिए अंकज कुमार सिंह एवं सैदपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए कुमकुम देवी यादव विजयी घोषित किया गया वहीं  कुम कुम देवी यादव मुखिया के समर्थक ने जैसे ही जीत की घोषणा सुनते ही नारा लगाना शुरू कर दिया। वही उससे पहले पश्चिमी ठाठा वार्ड सदस्य के उम्मीदवार को चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने  घोषणा कर उन्हें प्रमाण पत्र देकर मतगणना केंद्र से बाहर कर कहा शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्य काल को चलाने की प्रयास करें, वहीं मुखिया कुम कुम देवी यादव को जीत की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।

Oplus_16777216

और बधाई देते हुए कहा बाकी समय अपने कार्य काल जनता को उस तरह से प्रसन्न करने का प्रयास करें ताकि आने वाले समय में फिर से आपको याद करें सैदपुर के जनता, वहीं कुम कुम देवी की समर्थक ने लालगूलाल लगा कर नारा लगाया शुरू कर दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें