22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

प्रधानाचार्य और शिक्षक के मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने ने जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जगदूत न्यूज बिहार बेगूसराय से ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम 

बेगुसराय सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सावित्री उच्च विद्यालय उलाव के प्रधानाचार्य डॉक्टर ओमप्रकाश यादव और सहयोगी शिक्षक संजीव सिंह लगातार छात्र-छात्राओं के साथ और मर्यादित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं तथा छात्राओं के साथ गलत तरीकों से बेरहमी से मार -पीट करते हैं । ज्ञात हो कि दिनांक 20.6 2024 को नवम वर्ग की छात्रा के साथ शिक्षक संजीव सिंह ने आपत्तिजनक शब्द का उपयोग किया जिसकी शिकायत करने जब उसके अभिभावक विद्यालय पहुंचे तो उनके साथ भी गाली गलौज किया गया । इसका विरोध करने पर छात्र के अभिभावकों पर शिक्षक संजीव सिंह ने उल्टे मुकदमा दायर कर दिया । विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा

विगत 16 8.2024 को दशम वर्ग की छात्रा को बेहरमी से पीटा गया । जिसकी शिकायत करने पहुंची छात्र की मां के साथ भी प्रधानाचार्य के द्वारा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग एवं गाली गलौज किया गया। जिसकी शिकायत छात्रा की मां के द्वारा डीएम कार्यालय में कर दी गयी । इतना ही नहीं जब इन मामलों को लेकर कुछ ग्रामीण विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिलने गए तो प्रधानाचार्य और सहयोगी शिक्षक संजीव सिंह ने ग्रामीणों के खिलाफ ही मारपीट एवं जान से मारने की धमकी का झूठा मुकदमा दायर कर दिया। प्रधानाचार्य और सहयोगी शिक्षक संजीव सिंह के इस तानाशाही रवैया से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ करी से करी कार्रवाई की जाए एवं इस विद्यालय से इन्हें कहीं अन्य विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया जाए । इसी सिलसिले में आज ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंप । जिसमें गौतम प्रकाश, ओम प्रकाश झा ,शंभू देव ,पार्षद प्रतिनिधि फसिह आलम ,राजीव स्वराज, शशिधर पासवान, राजीव स्वराज, विश्वनाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें