23.9 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

प्रर्यटक स्थल मां कात्यायनी मंदिर से जुड़ जाने से मानसी ही नहीं मुंगेर प्रमंडल में नमूना साबित होगा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  मानसी के  जीविका दीदी के सौजन्य से प्रथम पाली में रुक्मिणी ग्राम संगठन बलहा और द्वितीय पाली में एकता ग्राम संगठन अमनी जीविका दीदी, सेविका, आशा और प्रखंड स्तरीय अधिकारी राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजीव कुमार रंजन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक, पंचायत आयोजन दल के लिडर रवि रंजन कुमार, कुमारी पूजा रानी, अंजू कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से महिला संवाद का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जीविका दीदी, अधिकारी ने महिला संवाद को संबोधित कर सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी लिफलेट, संवाद रथ विडियो द्वारा महिला की आकांक्षा उजागर किया और पंचायत लिडर आंकाक्षा को संग्रहित कर एप के माध्यम से इंट्री किया। आकांक्षा के दौरान बलहा पंचायत के रेखा देवी ने SH -95 रोड बलहा के सुराजी/कलाली घाट को प्रर्यटक स्थल बनाने की मांग करते हुए बोली कि कलाली घाट में प्रर्यटक स्थल बनाने से सरकार को राजस्व और समुदाय को रोजगार मिलेगा। प्रर्यटक स्थल मां कात्यायनी मंदिर से जुड़ जाने से मानसी ही नहीं मुंगेर प्रमंडल में नमूना साबित होगा।पमपम देवी ने बताया कि कलाली घाट छठ पर्व के लिए महत्वपूर्ण जगह बनने जा रहा है इस लिए छठ घाट का विस्तार किया जाय। अमनी के रेखा देवी ने पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु पच्चीस परिवार को पशु शेड और दस परिवार को वार्मिंग कम्पोस्ट,रुपम देवी ने अमनी को उन्नत खेती का पंचायत कहते हुए अमनी में सब्जी मंडी निर्माण एवं माला कुमारी ने मछली पालन तालाब निर्माण का मांग की। इस प्रकार नल-जल, नाला, सड़क, आवास, शौचालय के साथ SBI का ग्राहक सेवा केन्द्र पुनः खोलने की मांग करते हुए धन्यवाद के साथ महिला संवाद का समापन की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें