24 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

प्रो.(डॉ.)रामचंद्र प्र.सिंह BPSC द्वारा चयन के उपरांत SMSG कालेज शेरघाटी में प्राचार्य के पद पर किये योगदान

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद प्रो.( डॉ) रामचंद्र प्र.सिंह बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रिंसिपल के पद पर नियुक्त हुए हैं ,जिन्हें मगध विश्वविद्यालय के शेरघाटी स्थित S.M.S.G कॉलेज आवंटित हुई थी, जिसमें आज दिनांक-13.8.25 को विधिवत योगदान किया, योगदान के क्रम में कॉलेज परिसर में आते हैं। आदरणीय रामचंद्र बाबू को समस्त महाविद्यालय परिवार द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत करते हुए, सर्वप्रथम सर्वप्रथम कॉलेज के संस्थापक महंत गिरी जी के स्मारक पर माल्यार्पण के उपरांत प्रीति भोज सह भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर नव पदस्थापित प्रिंसिपल आदरणीय रामचंद्र बाबू को फुल, माला, बुके एवं अंगवस्त्र से भव्य स्वागत एवं सम्मानित किया गया, साथ ही उपस्थित अतिथियों में संबंधित पूर्व प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र कुमार सिंह, एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ.अरविंद चौधरी(प्रधानाध्यापक) ,राजद के जिला महासचिव विनोद यादव, सिकरिया कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, एस.एन कॉलेज के प्रोफेसर (डॉ) कविंद्र पाल जी ,अर्चना मैडम के साथ-साथ सभी गण्यमान्य लोगों को पुष्प माला बुके एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया ,तदोपरांत उपस्थित लोगों ने अपना-अपना बहुमूल्य‌ विचार व्यक्त करते हुए, नवपदस्थापित प्रिंसिपल आदरणीय रामचंद्र बाबू ने कहा कि मेरा पहली प्राथमिकता होगी शत प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति, महाविद्यालय में व्यावसायिक कोर्स की स्थापना, साफ सफाई,ससमय संचालन के साथ-साथ महाविद्यालय के समुचित विकास वहीं पूर्व प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र बाबू ने कहा कि मुझे आज खुशी हो रही है कि इस महाविद्यालय को एक कर्मठ एवं सुयोग प्रिंसिपल मिल गये, मौके पर उपस्थित एससी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि आदरणीय रामचंद्र बाबू एक कर्मठ, ईमानदार, और लग्नशील व्यक्तित्व वाले आदमी हैं। जिसके कारण इन्होंने प्रोफेसर ,विभागाध्यक्ष, वरसर जैसे अहम पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए आज प्रिंसिपल के पद तक पहुंचे हैं। मैं ईश्वर से मंगल कामना करता हूं, कि आदरणीय रामचंद्र बाबू जल्द से जल्द वाइस चांसलर के पद पर भी पहुंचे। वही प्रो.(डा) कविंद्र पाल, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह एवं राजद के जिला महासचिव विनोद यादव जी ने कहा कि नव पदस्थापित प्राचार्य आदरणीय रामचंद्र बाबू इस कॉलेज के लिए एक रत्न मिल गए हैं, इन्हें सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी सहयोग करेंगे ताकि रामचंद्र बाबू इस महाविद्यालय को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और छात्रों के भविष्य उज्जवल होंगे तभी हम सबों के सपना साकार होगी। वही अन्य संबोधित करने वालों में शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बिंकेटेश कुमार सिंह, महामंत्री रोहित कुमार, प्रेमचंद जी, संतोष कुमार सिंह, भोला सिंह ,नवीन कुमार मिश्रा जी। कार्यक्रम के सफल व्यवस्थापन एवं संचालन के लिए संबंधित वरसर रंजीत कुमार एवं लाइब्रेरियन रविरंजन जी , पंकज कुमार ,राजू गौतम, सूर्य प्रकाश, सुशील कुमार के साथ-साथ समस्त महाविद्यालय परिवार को लोगों ने सहृदय धन्यवाद एवं बधाई दिए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें