24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

बाबा चौहरमल वीरता,पराक्रम श्रद्धा और एकता का प्रतीक: शास्त्री

*बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 04 अप्रैल सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम नन्हकू मंडल टोला में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने की। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने बाबा चौहरमल की पूजा-अर्चना कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
अपने संबोधन में आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि बाबा चौहरमल जैसे वीर पुरुष ही समाज के सच्चे कुलदेवता हो सकते हैं। उनकी ओजस्वी, पराक्रमी और न्यायप्रिय गाथाएं आज भी समाज को प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के आदर्शों से हमें सत्य, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की शक्ति मिलती है।
श्री शास्त्री ने बाबा चौहरमल को समाज का आराध्य देव बताते हुए कहा कि उनकी वीरता और संघर्ष की कहानियां नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।

उन्होंने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और अपने परंपराओं के संरक्षण पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर रघुवीर पासवान,प्रशिक्षु शिक्षक हरिवंश कुमार, मनीष कुमार, ऋतुराज,सुवोध पासवान,पुजारी पासवान, सूर्यवंश कुमार, चिराग पासवान,क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें