27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडू ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा पशु पालक खगड़िया में है

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी  किसान नेता ने अकड़ा लगाए की खगड़िया जिले की आवादी 18 लाख मे 9 लाख पशुपालक है जो 7 लाख मवेसी पालन कर 8 लाख दूध उत्पादन कर जीविकों उपार्जन करते हैं। यह बात बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह टुडू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है, श्री टुडू ने कहा कि, बिहार में सबसे ज्यादा पशु पालक खगड़िया में है। सबसे ज्यादा फैट और 8 लाख लिटर दूध देने वाला जिला खगड़िया मे डेयरी नहीं होना पशुपालक के साथ अन्याय है इसके खिलाफ पशुपालक सहित दूध उत्पादक सहयोग समिति खगड़िया डेयरी की मांग को लेकर खगड़िया के इतिहास में पहली दफा बिहार किसान मंच के बेनर तले खगड़िया आर्य समाज स्कूल के सामने मंगलम विवाह भवन के बैठक के खगड़िया डेयरी की माँग करने जा रहे हैं। किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुडू ने बताया कि 1.25 लाख पर बरौनी से अलग सुपौल डेयरी, 1.50 लाख पर विक्रमशिला भागल पुर डेयरी, 1.25 लाख पर समस्तीपुर डेयरी बरौनी डेयरी से अलग हो सकता है । तो बरौनी को देने वाला 2 लाख लिटर दूध खगड़िया डेयरी क्यों नहीं बन सकता है।
किसान नेता श्री टुडू ने यह भी कहा कि, खगड़िया मे डेयरी बनने से यहाँ के युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा खगड़िया जिला के पशुपालक को उत्कृष्ट नशल के गर्भा धान, पशु चारा, फैट के हिसाब से गुणवत्ता के अनुरूप राशि एवम बोनस मिलेगा खगड़िया के साथ बरौनी डेयरी का भेद भाव भी बंद होगा। दूध उत्पादक सहयोग समिति की बैठक 22 मार्च को खगड़िया के इतिहास में पहली दफा होगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें