31.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

बिहार की महिला करें पुकार, फिर से सीएम बनें नीतीश कुमार-जदयू महिला टीम

*जदयू नारी शक्ति रथ यात्रा पर आई भारती मेहता टीम का खगड़िया में हुआ भव्य स्वागत*

*नीतीश सरकार में महिलाओं का हर क्षेत्र में हुआ अद्वितीय विकास- भारती मेहता*

*सीएम नीतीश कुमार हैं महिलाओं के सच्चे हिमायती- बबलू मंडल*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया खगड़िया जनता दल यूनाइटेड का महिला शक्ति रथ यात्रा कार्यक्रम के तहत रथ के साथ जदयू की प्रदेश प्रवक्ता सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता एवं उनके टीम में शामिल पार्टी पदाधिकारियों का खगड़िया आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर प्रखंड के रहीमपुर ढ़ाला , जदयू कार्यालय एवं अलौली प्रखंड के इचरूआ में फुल माला एवं बुके देकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। उत्साहित महिला जदयू नेत्रियों के द्वारा 2025-225 फिर से नीतीश, बिहार की महिला करें पुकार फिर से सीएम बनें नीतीश कुमार, महिलाओं का उद्धार – नीतीश कुमार, नीतीश कुमार जिन्दाबाद, जनता दल यू जिन्दाबाद आदि गगनभेदी गर्जन के साथ नारे लगाए गए।

शहर स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में तथा अलौली प्रखंड के इचरूआ में जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राका सहाय की अध्यक्षता में आयोजित नारी शक्ति जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता ने महिलाओं के तरक्की, प्रगति एवं सशक्तिकरण के लिए सीएम नीतीश सरकार में किये जा रहे तमाम योजनाओं को विस्तार पूर्वक बतलाया। उन्होंने कहा कि पहले की पति-पत्नी की सरकार में महिलाएं की स्थिति काफी दैयनीय थी। लेकिन 2005 से नीतीश सरकार में महिलाओं को पंचायती राज, नगर निकाय में 50% आरक्षण दिया गया, जिससे आज महिलाएं भी मुखिया सरपंच, समिति, जिला परिषद सदस्य,जिप अध्यक्ष,मेयर पद पर निर्वाचित हों समाज के विकास में बेहतर भूमिका निभा रही हैं।सात निश्चय योजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा, स्वरोजगार, शिक्षक व बिहार पुलिस बहाली आदि सरकारी नौकरी में 35 पर्सेंट आरक्षण, जीविका दीदी आशा दीदी ममता दीदी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से उच्च स्तरीय शिक्षाकांक्षी छात्रों को काफी लाभ मिल रहा है। स्कूली बच्चों को मुफ्त किताबें, स्कूल बैग, ड्रेस, मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना व मध्याह्न भोजन योजना से स्कूलों में बालिकाओं की संख्या 17.5 प्रतिशत बढ़ी है। इनके संबोधन से पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के द्वारा स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।श्रीमती भारती ने कहा कि नीतीश सरकार में शराबबंदी , दहेज बंदी, बाल-विवाह बंदी, कन्या सुरक्षा जैसे सुविचारित समाज सुधार कार्यक्रम से महिलाओं की स्थिति में नहीं साकारात्मक परिवर्तन और उनके जीवन स्तर में काफी गुणात्मक सुधार हुआ है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि हम महिलाओं के लिए जीतने सीएम नीतीश कुमार कर दिए हैं उसके मजदूरी में हमसब 2025 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका भी अव्वल होनी चाहिए और इस जुनून के साथ 2025 फिर से नीतीश नारा को सार्थक बनाना है।पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि आज जो महिलाएं का इतना डेवलप हुआ वो सिर्फ व सिर्फ सीएम नीतीश कुमार का देन है।आज नीतीश सरकार के योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं हर क्षेत्र में संबल हो रही हैं। महिलाओं का सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का बल नीतीश कुमार को फिर से बिहार का सीएम बनायेंगे।

जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार महिलाओं के सच्चे हिमायती हैं। महिलाओं में जो उत्साह देखने को मिल रहा है उससे साफ दिखाई दे रहा है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटों को प्राप्त कर एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनायेंगे।जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का महिला उद्यमी योजना से महिलाओं का भविष्य संवरेगा। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सीएम नीतीश कुमार कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इनके शासनकाल में महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनी हैं। मुझे विश्वास है कि महिलाएं के बल पर हम 2025 में 225 सीटों पर जीत हासिल कर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनायेंगे।कार्यक्रम को जदयू प्रदेश के पदाधिकारियों में रीना चौधरी, राजकुमारी बिभू, साधना देवी सदा, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा, नीलम वर्मा, रेणुका कुशवाहा, निर्मला कुमारी,अनिता मिश्रा, शोभा देवी, वीणा पासवान ने अपने अपने संबोधन में महिलाओं के लिए सीएम नीतीश कुमार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर जीत हासिल कर फिर नीतीश कुमार को सीएम बनाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, पार्वती देवी,चंदा देवी, रीता देवी, स्थानीय मुखिया कुमकुम देवी, जिला महासचिव राजीव रंजन,दिलीप पोद्दार, राजनीति प्रसाद सिंह,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल,पंकज चौधरी, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, दिलीप सिंह, नरेश सिंह,मोहन सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में जदयू महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें