36.8 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

बिहार के विकास में कर्पूरी ठाकुर का अहम योगदान रहा – पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी

*बिहार के विकास के लिए शिक्षा आवश्यक, बिहार के विकास में कर्पूरी ठाकुर का अहम योगदान रहा – पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी*

*जननायक कर्पूरी ठाकुर को विदेशो में मिल रहा सम्मान फिर भी देश में भारत रत्न के लिए संघर्ष कर रही नाई समाज – संजय कुमार ठाकुर*

*नाई समाज की एकता व संगठित होने के उद्देश्य से किया जा रहा कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह- बैधनाथ ठाकुर*

*1 फ़रवरी 24 को रविंद्र भवन ,पटना में ऐतिहासिक होगी कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह – उमेश ठाकुर*

*इतिहास में पहली बार बिहार में निकाली गई जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी के नाम से सम्पूर्ण बिहार भ्रमण के लिए रथ यात्रा – आदित्य ठाकुर*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भारतीय नाई समाज द्वारा 1 फ़रवरी 24 को पटना में आहूत राज्य स्तरीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शाताब्दी समारोह सह नाई सम्मान सम्मेलन समारोह आयोजन पूर्व 26 दिसम्बर से नाई जन जागरण अभियान रथ यात्रा भारतीय नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक प्रदेश अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर के नेतृत्व में सम्पूर्ण बिहार के लिए रथ यात्रा निकाली गई। रथ खगड़िया जिले में गुरूवार को आगमन होने पर जिला कमिटी द्वारा भव्य स्वागत फुल माला से स्वागत किया गया। राजद कार्यालय से भारतीय नाई समाज द्वारा चलाई गई नाई जन जागरण रथ को जिले में यात्रा के लिए कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार ठाकुर,पूर्व नगर सभापति सह राजद नेत्री सीता कुमारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर, सह संयोजक आदित्य ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर, संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर व प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव पाण्डव कुमार ने किया।

कार्यक्रम में संजय कुमार ठाकुर ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति भी समाज के विकास की भावना से किये। वे जाति के लिए नही बल्कि सभी जातियों के लिए कार्य किये। उन्होने बिहार के विकास के लिए कई ठोस कदम उठाकर प्रदेश का नाम देश में ही नही विदेशो तक पहुचाने का कार्य किये। इसलिए उन्हे जन जन के नेता जन नायक कहा जाता है । उनकी प्रतिमा विदेश के वाइट हाउस में लगी हुई है लेकिन दुर्भाग्य है देश का जहा उनके सम्मान में कई वर्षो से केंद्र सरकार से नाई समाज उन्हे भारत रत्न देने की मांग कर रही और सरकार उन्हे अनदेखा कर रही है ।पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर अति पिछड़ा समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। इस जन जागरण रथ यात्रा के माध्यम से समस्त अतिपिछड़ा समाज से अपील है वे सभी एकता का परिचय दे व अतिपिछड़ा समाज के विकास में जननायक कर्पूरी जी के विचार को आगे बढ़ाने वाले लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के साथ मिलकर नाई समाज के विकास में अपनी योगदान दे। शिक्षा को प्राथमिकता दे, शिक्षा पाकर ही हम अपने अधिकार को प्राप्त कर सकते है ।प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर अपने राजनीति जीवन में पिछड़ा व अति पिछड़ा समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये । इसलिए प्रति वर्ष उनका जयंती हर दल व संगठन के द्वारा मनाया जाता है । वर्तमान में नाई समाज की राजनीति व आर्थिक स्थिति काफी निम्न है इसलिए कर्पूरी ठाकुर जी के 100 वीं जयंती पर भारतीय नाई समाज द्वारा नाई समाज की एकता के लिए जन्म शताब्दी समारोह सह नाई सम्मेलन का आयोजन राज्य स्तर पर किया जा रहा है ,जो पूरे देश में ऐतिहासिक होगी।कार्यक्रम सह संयोजक आदित्य ठाकुर ने कहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी से पखवाड़ा के रूप में जयंती मनाई जाती है। इस जयंती के बहाने बिहार के लगभग सभी दल कर्पूरी ठाकुर की विरासत का दावा करते हैं। कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति में गरीबों और दबे-कुचले वर्ग की आवाज बनकर उभरे थे। ऐसे महान महापुरुष की जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम आयोजन के लिए पटना से नाई जन जागरण रथ यात्रा निकाली गई है , जो पूरे बिहार का भर्मण कर मुख्य समारोह पटना में भाग लेगी।प्रदेश उपाध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर ने कहा पूरे बिहार में नाई समाज को संगठित करने के उद्देश्य से नाई समाज की मांग को सरकार तक ले जाने के लिए किया जा रहा कर्पूरी जयंती जन्म शताब्दी समारोह सह नाई सम्मान समारोह व नाई जन जागरण अभियान रथ यात्रा।जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कहा नाई समाज आर्थिक व राजनितिक दृष्टि से काफी पीछे है । नाई समाज के विकास के लिए संगठित होनी होगी तभी हमारा विकास होगा सम्मेलन व इस नाई जन जागरण अभियान रथ यात्रा से सरकार से मांग की जाति है की नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल की जाए। केश कला बोर्ड का गठन कर नाई समाज को विकास के मार्ग में जोड़ा जा सकता है ।मौके पर गणेश ठाकुर, मधुबाला देवी, जिला संगठन मंत्री रंजन ठाकुर, संरक्षक कालेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, सह सचिव नरेश ठाकुर, युवा सचिव कुंदन कुमार, युवा कोषाध्यक्ष शम्भू कुमार,युवा सह सचिव बिट्टू कुमार, अक्षय कुमार , युवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, जमालपुर नगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर, नगर कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, नगर सचिव सदानंद ठाकुर, अलौली प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर, सचिव रंजीत ठाकुर, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत ठाकुर, मनीष ठाकुर, मुकुंद कुमार ,ललन कुमार, विनय ठाकुर, प्रेम कुमार आदि सेकड़ो नाई समाज के लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें