जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में *”बिहार माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरन पोषण”* अधिनियम एवं सामाजिक सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार माता-पिता भरण पोषण एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण नियमावली 2012 के तहत गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन, जिला पदाधिकारी से की जा रही कार्यों की जानकारी प्राप्त किया गया। बैठक में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत संचालित वृद्धाश्रम के संचालन, अधिकरण के मामलों के त्वरित निष्पादन तथा रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पाए जा रहे वृद्ध एवं असहाय व्यक्तियों के पुनर्वासन के विषय पर निर्णय लिए गए एवम संबंधितो को निर्देश जारी किए गये।
बैठक में *”बिहार माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरन पोषण”* का अनुमंडल स्तरीय अभिकरण एवं जिला स्तरीय अपीलीय प्राधिकरण के प्राप्त मामलों की समीक्षा की गई। अटल व्यो अभ्योदन योजना के तहत जिले में रेशमा ग्रामीण विकास संघ, गया बाजार, जहानाबाद द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने मानकों के अनुरूप संचालन, भवन स्थानांतरण हेतु प्राप्त आवेदन तथा वृद्धाश्रम के लिए प्राप्त आवंटन की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने पुलिस थानों से प्राप्त प्रतिवेदन पर विस्तार से समीक्षा किया गया। जिला पदाधिकारी ने सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी को निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन पर बेघर, बेसहारा वृद्धों के आवाहन /पूर्णावस्था व्यवस्था करने का निदेश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि ईट भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों के परिजनों के कृत व्यक्तियों की पूर्णावस्था व्यवस्था करने करेंगे। *”सखी”* वन स्टाप सेन्टर पर प्राप्त वृद्ध व्यक्तियों के संबंध में हिंसा, शोषण तथा पड़ताड़ना के संबंधित प्राप्त मामला /परिवादों के प्रकार पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बिहार माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरन पोषण अधिनियम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी सह माता-पिता भरण पोषण के अनुमंडल स्तरीय अधिकरण पदाधिकारी, कमेटी की सदस्य सचिव श्री अविनाश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा श्रीमती पूनम कुमारी, श्रम अधीक्षक श्री शशिभूषण कुमार, रेलवे स्टेशन जहानाबाद के जीआरपी थाना के थानाध्यक्ष, पेंशनर्स संघ के प्रतिनिधि श्री नागेश्वर प्रसाद, श्रीमती ज्योति मणि एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी तथा विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


