30 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

बिहार में कांग्रेस, लालू, नीतीश और दिल्ली में मोदी जी को भी जिताया, फिर भी आपका जीवन नहीं सुधरा, इसलिए वोट शिक्षा-रोजगार पर दीजिए: प्रशांत किशोर

*जन सुराज पदयात्रा: 17वां महीना*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा ही नाम है प्रशांत किशोर। मैं कोई नेता नहीं हूं, ना ही मेरा कोई दल है और हम आपसे वोट मांगने भी नहीं आए हैं। वोट मांगने वाले हर एक दो वर्ष में आपके पास आते ही हैं। जो भी वोट मांगने आते हैं वो यही कहता है कि हमको वोट दे दीजिए और आपके जीवन का हर काम हो जाएगा। यही सुन-सुनकर आप जीवनभर से वोट दिए जा रहे हैं। पहले आपने कांग्रेस को जिताया, फिर 15 साल लालू यादव को राजा बनाया। अभी 18 साल से नीतीश बाबू कुर्सी पर बैठे हैं, दिल्ली में हमने-आपने मोदी जी को भी बैठा कर देख लिया। लेकिन, आपका और हमारा जीवन नहीं सुधरा। अब आप हम पर भरोसा करके हमको वोट दीजिएगा, तो इस बात की क्या गारंटी है कि जीतने के बाद हम धोखा नहीं करेंगे, इसलिए ये वोट मांगने का अभियान नहीं है।

प्रशांत किशोर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम आपको वो रास्ता बताएंगे जिससे आप गरीबी से निकल सकते हैं। वोट जिसको देना है दीजिए, लेकिन जो रास्ता हम बता रहे हैं उससे आपके बच्चों के लिए पढ़ाई और रोजगार निश्चित हो जाएगा। आपके गरीबी से निकलने का रास्ता खुल जाएगा। आपको वोट जिसे देने है दीजिए लेकिन वोट अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के नाम पर दीजिए। क्योंकि हम जिस बात पर वोट देते हैं वो हमें मिलता ही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें